मंत्री ने दी लाड़ली योजना से बहनों का नाम काटने की चेतावनी, भड़की कांग्रेस बोली- ये BJP की असली चाल

Mohit लाइव हिन्दुस्तान, सीहोर
share

कार्यक्रम में महिलाओं की कम उपस्थिति देख भड़के करण सिंह वर्मा यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा 'यहां से रिपोर्ट दे दी जाएगी। जो दे रहा है (सरकार), उसके लिए बोलो तो सही। क्या कांग्रेस की सरकार में बहनों को पैसा मिलता था? जबकि हमारी सरकार पूरा ध्यान रख रही है।'

मंत्री ने दी लाड़ली योजना से बहनों का नाम काटने की चेतावनी, भड़की कांग्रेस बोली- ये BJP की असली चाल

मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने महिलाओं को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसकी जमकर चर्चा हो रही है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहन योजना को लेकर दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि जो महिलाएं सरकारी कार्यक्रम में न आए, उसका नाम काट दिया जाए।

अपने गृह जिले सीहोर में ग्राम धामंदा में आयोजित एक लोकार्पण कार्यक्रम में मंत्री ने कहा 'यहां गांव में 894 लाड़ली बहनाओं को 1500 रुपये महीना दे रहे हैं और आई कितनी बहनें हैं? एक दिन CEO को बोलकर सभी लाड़ली बहनों को बुलाऊंगा और नहीं आईं तो नाम काटा जाएगा।'

कार्यक्रम में महिलाओं की कम भीड़ देख भड़के

कार्यक्रम में महिलाओं की कम उपस्थिति देख भड़के करण सिंह वर्मा यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा ‘यहां से रिपोर्ट दे दी जाएगी। जो दे रहा है (सरकार), उसके लिए बोलो तो सही। क्या कांग्रेस की सरकार में बहनों को पैसा मिलता था? जबकि हमारी सरकार पूरा ध्यान रख रही है।’

कांग्रेस ने किया पलटवार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी करण सिंह के बयान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक्स पर टैग करते हुए लिखा 'भाजपा के मंत्री कह रहे हैं कि हम लाड़ली बहना को 1500 रुपये दे रहे हैं, और यदि वे भाजपा के कार्यक्रम में नहीं आईं, तो उनका नाम काट दिया जाएगा। सत्ता के अहंकार में चूर भाजपा सरकार के मंत्रियों को लगता है कि यह पैसा उनकी जेब से दिया जा रहा है।

उन्होंने लिखा 'क्या आपकी सरकार में यह प्रावधान है कि भाजपा कार्यक्रम में शामिल न होने वाली लाड़ली बहनों का नाम पात्र सूची से काट दिया जाएगा? क्या ये बहनें सिर्फ आपकी सरकार के लिए भाजपा कार्यक्रमों में आने वाली भीड़ बनकर रह गई हैं? यही भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा है, जहां महिलाओं का सम्मान सिर्फ वोट लेने तक सीमित है। मुख्यमंत्री जी, ऐसे बयान के लिए अपने मंत्री से प्रदेश की बहनों का अपमान करने पर हाथ जोड़कर सार्वजनिक माफी मंगवाइए।'

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।