यशोदा और द्वारिका योजनाएं क्या हैं, जिनका MP के बजट में किया गया ऐलान

Feb 19, 2026 08:39 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share Share
Follow Us on

मध्यप्रदेश सरकार में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट बेश किया। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तुत किए गए बजट में 'यशोदा' और 'द्वारिका' नाम से दो नई योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। आइए जानते हैं इन योजनाओं के बारे में विस्तार से।

यशोदा और द्वारिका योजनाएं क्या हैं, जिनका MP के बजट में किया गया ऐलान

मध्यप्रदेश सरकार में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट बेश किया। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तुत किए गए बजट में 'यशोदा' और 'द्वारिका' नाम से दो नई योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना के अंतर्गत बच्चों को अतिरिक्त पोषण के लिए टेट्रा पैक में दूध प्रदान किया जाएगा। 2026-27 में इस योजना के तहत 80 लाख विद्यार्थियों को दुग्ध पैकेट बांटने का लक्ष्य है। आने वाले पांच सालों में इस योजना का आकार 6 हजार 600 करोड़ रुपए है, जिसमें से इस बजट में 700 करोड़ रुपए का प्रावधान प्रस्तावित है।

प्रदेश के नगरीय निकायों में वार्ड स्तर पर अधोसंरचना विकास को गति देने के लिए द्वारिका नगर योजना प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत आगामी 3 साल में 5 हजार करोड़ का निवेश लक्षित है। नगरीय क्षेत्रों में आवास हेतु 2 हज़ार 316 करोड़, नगरों की सड़क मरम्मत के लिए 349 करोड़, अमृत 2.0 में 3 हजार 467 करोड़ और नगरीय निकायों को मूलभूत सेवाओं हेतु एकमुश्त अनुदान अंतर्गत 2026-27 में 1 हज़ार 57 करोड़ रुपए का प्रावधान प्रस्तावित है।

यशोदा क्यों रखा गया योजना का नाम

वहीं इन दोनों योजनाओं के नामकरण के संदर्भ में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मां यशोदा ने कन्हैया को दूध पिला कर बलवान किया, हम भी चाहेंगे कि कृष्ण बलराम स्कूल स्कूल में दूध पीकर हृष्ट-पुष्ट हों। द्वारिका की नगरी के आनंद सबने देखे ही हैं। ऐसे में नगरीय विकास विभाग की ये नई योजना देकर सभी प्रकार के विकास कार्यों का सरकार ने काम किया है।

बजट प्रस्ताव में वन भूमि से अतिक्रमण हटाकर पौधरोपण के लिए नई समृद्धि वन योजना, लकड़ी की जरूरत पूरी करने और आय बढ़ाने निजी भूमि पर पौधारोपण की कृषि वानिकी योजना और आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के वन संरक्षण हेतु जनजातीय देव लोक वनों की संरक्षण योजना शुरु करने की घोषणा की गई है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|