Madhya Pradesh damoh suv fells off from bridge after losing control 8 died full details MP के दमोह में सड़क हादसा,बैलेंस बिगड़ा और पुल के नीचे जा गिरी SUV,8 की मौत, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Madhya Pradesh damoh suv fells off from bridge after losing control 8 died full details

MP के दमोह में सड़क हादसा,बैलेंस बिगड़ा और पुल के नीचे जा गिरी SUV,8 की मौत

  • मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार को एक एसयूवी के पुल से नीचे सूखी नदी में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए, पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 11 बजे नोहाटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के पास हुई।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, दमोहTue, 22 April 2025 03:55 PM
share Share
Follow Us on
MP के दमोह में सड़क हादसा,बैलेंस बिगड़ा और पुल के नीचे जा गिरी SUV,8 की मौत

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार को एक एसयूवी के पुल से नीचे सूखी नदी में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए, पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 11 बजे नोहाटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के पास हुई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि एसयूवी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सुनार नदी के सूखे तल पर पुल से नीचे गिर गई। उन्होंने बताया कि आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित जबलपुर जिले के निवासियों के एक समूह का हिस्सा थे, जो दमोह के घाट पिपरिया गांव से दो एसयूवी में यात्रा कर रहे थे और उनमें से एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

सभी दमोह जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर से दर्शन करके अपने गांव वापस जा रहे थे। जिले के कलेक्टर सुधीर कोचर के मुताबिक हादसे की जांच की जा रही है। वही एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के मुताबिक फिलहाल घायलों को लेकर पुलिस जबलपुर साथ गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में अनमोल जिंदगियों के असमय निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार वालों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति, शोकग्रस्त परिवारों को शक्ति और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

रिपोर्टर विजय यादव के इनपुट के साथ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।