Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Madhya Pradesh ashok nagar land dispute two brothers fight mama bhanja and nana died know details
जमीनी विवाद में भिड़े दो भाई, लाठी-डंडों के हमले से मामा-भांजे और नाना की दर्दनाक मौत

जमीनी विवाद में भिड़े दो भाई, लाठी-डंडों के हमले से मामा-भांजे और नाना की दर्दनाक मौत

संक्षेप: आरोप है कि दोनों पक्षों ने फरसा, तलवार और डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। पवन यादव और खिलान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कृष्णभान यादव को इलाज के लिए रात में भोपाल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

Thu, 13 Nov 2025 05:52 PMUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, अशोक नगर
share Share
Follow Us on

अशोक नगर में आठ बीघा जमीन के लिए दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। तलवार, लाठी-डंडों के हमले में मामा-भांजा और नाना की मौत हो गई। नाना और भांजे की मौके पर मौत हो गई, जबकि मामा ने भोपाल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। कचनार इलाके के करैया बैनेट गांव में खिलान सिंह यादव के पास 8 बीघा जमीन है। खिलान सिंह अपने बड़े बेटे राजमहेंद्र के साथ रहते थे। राजमहेंद्र ने कुछ दिन पहले खेत में सरसों की फसल बोई थी। खिलान सिंह का छोटा बेटा कृष्णभान अपने भांजे पवन के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचा और पहले से बोए गए खेत में पंजा चलाने लगा।इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जमीन पर कब्जे को लेकर शुरू हुई कहासुनी हिंसा में बदल गई। एक तरफ छोटे बेटे कृष्णभान और उसका भांजा पवन थे, जबकि दूसरी ओर बड़े बेटे राजमहेंद्र और उनके पिता खिलान सिंह। आरोप है कि दोनों पक्षों ने फरसा, तलवार और डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। पवन यादव और खिलान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कृष्णभान यादव को इलाज के लिए रात में भोपाल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। कृष्णभान के शव का पोस्टमॉर्टम भोपाल में होगा। वहीं, पवन यादव और खिलान सिंह का पीएम अशोकनगर जिला अस्पताल में हुआ।

घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। नायब तहसीलदार शंभू मीना और पुलिस की मौजूदगी में खिलान सिंह का अंतिम संस्कार गांव में हुआ। पुलिस ने परिजनों की मदद से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई। इस दौरान मौके पर कुछ ही ग्रामीण शामिल हुए। पवन यादव का शव उसके गांव महूआखेड़ा ले जाया गया, जहां पर उसका भी अंतिम संस्कार किया गया।

एएसपी गजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि मृतक कृष्णभान की बेटी राधिका की शिकायत पर राज महेंद्र, धर्मवीर, राजवीर और खिलान यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें से खिलान यादव की मौत हो चुकी है पर छुट्टा, कल्ला, कृष्णभान और पवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।इसमें से कृष्णभान और पवन की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। एएसपी ने बताया कि पवन पर पहले भी कुछ अपराध दर्ज थे। इसी वजह से उसे लगभग दो साल पहले जिला बदर किया जा चुका था।

रिपोर्ट- अमित कुमार

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|