MP में बदला मौसम: मुरैना में गिरे जमकर ओले, जम गई सफेद चादर; भोपाल में भी बारिश
भीषण गर्मी के बीच भोपाल में भी बारिश से लोगों को राहत मिली है। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। मुरैना और भोपाल के अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौरा चला जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मध्य प्रदेश में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली जिससे कई जिलों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मुरैना में तो अचानक बदले मौसम के बाद आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। शुरू में लोगों ने इसे गर्मी से राहत के तौर पर लिया, लेकिन देखते ही देखते हालात बदल गए और आसमान से बड़े-बड़े ओले गिरने लगे।
ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में सड़कों, खेतों और मकानों की छतों पर बर्फ जैसी सफेद परत जम गई। अचानक बदले इस मौसम ने शहर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। बाजारों में मौजूद लोग इधर-उधर भागते नजर आए। दुकानदारों ने आनन-फानन में अपने सामान को सुरक्षित रखने की कोशिश में जुट गए। कई जगहों पर टीन शेड और कमजोर छतों को नुकसान पहुंचने की खबरें भी सामने आई हैं। तेज हवाओं के साथ गिरते ओलों की मार इतनी तेज थी कि लोग घरों और दुकानों में शरण लेने को मजबूर हो गए।
फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका
इस ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। रबी की फसल कटाई के दौर में है और ऐसे समय में ओले गिरने से गेहूं, सरसों और अन्य फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। कई किसानों का कहना है कि फसल पूरी तरह तैयार थी और कटाई से पहले ही इस तरह की बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। हालांकि अभी प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन नहीं किया गया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
असामान्य मौसम का संकेत?
स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बड़े आकार के ओले लंबे समय बाद देखने को मिले हैं। बच्चों और युवाओं ने जहां इसे एक अनोखा अनुभव बताया, वहीं बुजुर्गों ने इसे असामान्य मौसम का संकेत माना। कुछ लोगों ने ओलों को इकट्ठा कर फोटो और वीडियो भी बनाए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फिलहाल बारिश के बाद मौसम में ठंडक जरूर घुल गई है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन यह राहत चिंता के साये में है, क्योंकि ओलावृष्टि से हुए नुकसान का असर आने वाले दिनों में साफ दिखाई देगा। अब सबकी नजरें प्रशासन के सर्वे और राहत कार्यों पर टिकी हैं, ताकि प्रभावित किसानों और व्यापारियों को जल्द से जल्द सहायता मिल सके।
भोपाल में भी बारिश
भीषण गर्मी के बीच भोपाल में भी बारिश से लोगों को राहत मिली है। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। मुरैना और भोपाल के अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौरा चला जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग


