सब्जी लेने निकली 14 साल की बच्ची से गैंगरेप, 3 दरिंदों ने लूटी आबरू; गिरफ्तार

Jan 19, 2026 06:51 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

घटनास्थल के पास से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों को झाड़ियों में हलचल और संदिग्ध गतिविधियां दिखीं। जैसे ही ग्रामीण वहां पहुंचे, तीनों आरोपी डरकर मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने ही इंसानियत का परिचय देते हुए पुलिस को सूचना दी और डरी-सहमी बच्ची को थाने पहुंचाया।

सब्जी लेने निकली 14 साल की बच्ची से गैंगरेप, 3 दरिंदों ने लूटी आबरू; गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के मैहर जिले में शनिवार की शाम मानवता को कलंकित कर देने वाली घटना सामने आई है। घर से सब्जी लेने के लिए निकली एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ तीन बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता शनिवार शाम बाजार सब्जी लेने निकली थी। रास्ते में उसे बाइक सवार दो दोस्त मिले, जो उसे बातों में उलझाकर घुमाने के बहाने शहर के बाहरी इलाके में स्थित पहाड़ी और मंदिर की तरफ ले गए। वहां कुछ देर रुकने के बाद जब वे लौट रहे थे, तभी सुनसान रास्ते का फायदा उठाते हुए दूसरी बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया।

झाड़ियों में ले जाकर की दरिंदगी

रास्ता रोकते ही बदमाशों ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब लड़की के साथ मौजूद दोस्तों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। दो आरोपियों ने लड़कों को पकड़कर रखा, जबकि तीसरा आरोपी लड़की को जबरन पहाड़ी के पीछे झाड़ियों में ले गया। वहां तीनों ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

ग्रामीणों की सजगता से भागे आरोपी

घटनास्थल के पास से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों को झाड़ियों में हलचल और संदिग्ध गतिविधियां दिखीं। जैसे ही ग्रामीण वहां पहुंचे, तीनों आरोपी डरकर मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने ही इंसानियत का परिचय देते हुए पुलिस को सूचना दी और डरी-सहमी बच्ची को थाने पहुंचाया।

तीनों दरिंदो को पुलिस ने दबोचा

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने तुरंत टीमों का गठन किया। एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर तत्काल केस दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंगरेप में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

रिपोर्ट: जयदेव

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|