MP के नागदा में लॉरेंस गैंग के गुर्गे का सरेंडर; बोला- वो बच्चियों पर गलत नजर रखता था, इसलिए फायरिंग कराई

Apr 02, 2026 05:04 pm ISTSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

राजपाल ने पुलिस पर अपने परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि देशभर की सुरक्षा एजेंसियां और कई राज्यों की पुलिस पहले भी उससे पूछताछ कर चुकी हैं। इसी वजह से वह सरेंडर करने को मजबूर हुआ।

MP के नागदा में लॉरेंस गैंग के गुर्गे का सरेंडर; बोला- वो बच्चियों पर गलत नजर रखता था, इसलिए फायरिंग कराई

मध्य प्रदेश में उज्जैन जिले के नागदा में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक गुर्गे ने गुरुवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी की पहचान राजपाल के रूप में हुई है और उसने अपने गांव रत्न्यखेड़ी में सरेंडर किया। पुलिस के सामने पेश होने से पहले उसने मीडिया से बात की और खरगोन के एक व्यापारी दिलीप सिंह राठौड़ के घर पर फायरिंग करवाने की बात कबूल ली। हालांकि राजपाल का कहना है कि जिस व्यापारी दिलीप राठौड़ के घर गोली चलवाई गई थी, वह छोटी बच्चियों पर गलत नजर रखता है और किसानों के साथ अत्याचार करता है। इसी वजह से उसे सबक सिखाने के लिए यह वारदात कराई गई।

नागदा के रत्न्यखेड़ी गांव में गुरुवार दोपहर राजपाल ने सरेंडर किया। सरेंडर से पहले घर के बाहर खड़े होकर उसने बताया कि– 'पहले मेरे साथियों ने व्यापारी पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। इसके बाद हैरी बॉक्सर नाम के साथी के जरिए इस वारदात को अंजाम दिया गया।'

रॉकेट लॉन्चर हमले में भी आया था नाम

राजपाल का नाम पंजाब के मोहाली स्थित पुलिस खुफिया विभाग मुख्यालय पर हुए रॉकेट लॉन्चर हमले में भी आ चुका है। साथ ही दीपक रंगा को पनाह देने के मामले में NIA भी राजपाल और उसके साथी योगेश भाटी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है।

पुलिस पर लगाया परेशान करने का आरोप

राजपाल ने पुलिस पर अपने परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि देशभर की सुरक्षा एजेंसियां और कई राज्यों की पुलिस पहले भी उससे पूछताछ कर चुकी हैं। इसी वजह से वह सरेंडर करने को मजबूर हुआ।

'हम प्रशासन की मदद करते हैं, वो हमारी मदद करता है'

सरेंडर से पहले राजपाल ने चेतावनी भी दी और कहा, 'जो भी गलत काम करेगा, लॉरेंस गैंग के लोग उसे नहीं छोड़ेंगे। हम प्रशासन की मदद करते रहे हैं और आगे भी करेंगे। प्रशासन भी हमारी मदद करता है।' गिरफ्तारी के बाद राजपाल को दोपहर बाद नागदा कोर्ट में पेश किया गया।

16 मार्च को हुई थी व्यापारी के घर फायरिंग

बता दें कि 16 मार्च को खरगोन के बीलगांव में दिलीप सिंह राठौड़ के घर पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने बाइक से गोलियां चलाई थीं। CCTV में पूरी घटना कैद हुई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने खुद इसकी जिम्मेदारी ली थी। परिवार को इंटरनेशनल नंबरों से धमकियां मिलीं और 10 करोड़ की फिरौती मांगी गई। आरोपियों ने डराने के लिए खुद ही फायरिंग का वीडियो बनाकर भेजा भी था।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।