लाड़ली बहनों को मिलेंगे 5000 रुपये? सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान
चर्चा तेज हो गई है कि सीएम मोहन यादव की तरफ से लाड़ली बहनों को 5000 रुपये दिए जाएंगे। जानिए क्या है मामला? क्या एमपी की मोहन सरकार सच में बहनों को इतने रुपये देने जा रही है।

लाड़ली बहनों को हर महीने मिलने वाली राशि 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी गई है। इस बीच चर्चा तेज हो गई है कि सीएम मोहन यादव की तरफ से लाड़ली बहनों को 5000 रुपये दिए जाएंगे। जानिए क्या है मामला? क्या एमपी की मोहन सरकार सच में बहनों को इतने रुपये देने जा रही है।
ये पूरा मामला, मध्य प्रदेश की विधानसभा में मोहन यादव और विपक्ष के बीच हुए सवाल-जवाब के बीच का है। दरअसल मोहन यादव विधानसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लाड़ली बहना योजना की राशि और भी बढ़ेगी। उन्होंने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा- विपक्ष जहां लाड़ली बहनों को 3000 रुपये देने की बात कर रहा है। हमारी सरकार आगे चलकर 3 हजार क्या 5 हजार रुपये महीने की भी सहायता देगी।
यह योजना मध्य प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली शिवराज सरकार ने 2023 में शुरू की। इसके तहत पात्र महिलाओं को सरकार की ओर से हर महीने सीधे उनके बैंक खाते में 1250 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी। इस राशि में 250 रुपये बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला का मध्य प्रदेश की निवासी होना जरूरी है। इसके अलावा, आयु सामान्यतः 21 से 60 वर्ष (योजना की शर्तों के अनुसार)विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला हो। परिवार की वार्षिक आय तय सीमा के भीतर हो। सरकारी नौकरी करने वाली या आयकरदाता महिला को लाभ नहीं मिलता है।
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें

