काम की बात: Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त ट्रांसफर, फटाफट करें चेक खाते में पैसे आए या नहीं

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, आगर मालवा, मध्य प्रदेश
Follow us on Google News
share

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने रविवार को 'लाड़ली बहना योजना' की 40वीं किस्त जारी कर दी। 1.25 करोड़ बहनों के खातों में कुल 1,835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।

ladli behna yojana
लाडली बहना योजना की शुरुआती साल 2023 में हुई थी।

Madhya Pradesh Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार (13 सितंबर 2026) को 'लाड़ली बहना योजना' की 40वीं किस्त जारी कर दी। प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1,835 करोड़ रुपये से ज्यादा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए भेज दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने आगर मालवा जिले के अपने प्रवास के दौरान एक कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के जरिए यह पैसा बहनों के खाते में भेजा। सीएम ने एक्स पर लिखा 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' अंतर्गत आज आगर मालवा से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में ₹1,835 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया।प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को हार्दिक बधाई।'

यही नहीं कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 226 करोड़ रुपये की लागत के 33 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 28 करोड़ रुपये की लागत के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात भी दी।

रक्षाबंधन से पहले जारी हुई थी 39वीं किस्त

बीते महीने रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी की गई थी। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से कुल 2148.30 करोड़ रुपए बहनों के खातों में भेजे थे। हालांकि खातों में 1750 रुपए की राशि पहुंची थी जिसमें क्षाबंधन का 250 रुपए का शगुन शामिल था। मुख्यमंत्री ने किस्त जारी करते हुए कहा था कि बहनें आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। बहन-बेटियों का मान-सम्मान और उनका आर्थिक सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

साल 2023 में शुरू की गई थी यह योजना

आपको बता दें कि इस 'लाड़ली बहना योजना' के तहत राज्य की गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की पात्र महिलाओं को हर महीने सरकार की ओर से 1500 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करती है। योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। उस समय पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती थी। इसके बाद अक्टूबर 2023 से इसमें 250 रुपये की बढ़ोत्तरी और फिर नवंबर 2025 से एक बार फिर 250 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई। जून 2023 से अगस्त 2026 तक योजना में 39 नियमित मासिक किस्त ट्रांसफर की जा चुकी हैं।

कौन-सी महिलाएं योजना के लिए पात्र?

'लाड़ली बहना योजना' का लाभ वे महिलाएं ही ले सकती हैं जो मध्य प्रदेश की रहने वाली हों। महिला विवाहित होनी चाहिए। वहीं विधवा, तलाकशुदा महिलाएं भी पात्र हैं। महिला की उम्र 21 से ज्यादा और 60 साल से कम होनी चाहिए।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त ट्रांसफर, फटाफट करें चेक पैसे आए या नहीं