रूपल बनीं IAS: इंटरव्यू में तलाक पर पूछा था सवाल, जवाब ऐसा कि ऑल इंडिया 43वीं रैंक की पक्की
अपनी तैयारी को लेकर रूपल ने बताया कि, बीते करीब साढ़े तीन सालों से मैं प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई को देती थी, और खासकर इंटरव्यू के समय खासी मेहनत करनी पड़ी थी । इस दौरान कभी-कभी सोशल मीडिया भी देख लेती थी।

मध्यप्रदेश के खंडवा की रूपल धनंजय जायसवाल ने यूपीएससी 2025 में बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया में 43वीं रैंक u की है। रूपल का यह यूपीएससी में तीसरा अटेम्प्ट था। इसके पहले किये अपने दूसरे प्रयास में रूपल की देशभर में 512वीं रैंक आई थी, लेकिन उन्हें केवल आईएएस ही बनना था जिसके चलते उन्होंने वह पोस्ट ना लेकर एक बार फिर से परीक्षा देने की ठानी, और इस बार लक्ष्य को हासिल कर लिया। अपने इस अचीवमेंट के पलों को शेयर करते हुए रूपल ने बताया कि उन्होंने पहले तो लॉ की पढ़ाई कर कुछ दिन जॉब की। लेकिन चूंकि सपना आईएएस बनने का था इसलिए सिविल सर्विस की फुल टाइम तैयारी के लिए नौकरी छोड़कर सिविल सर्विस को ही अपना पूरा समय दिया।
यही नहीं अपनी तैयारी को लेकर रूपल ने बताया कि, बीते करीब साढ़े तीन सालों से मैं प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई को देती थी, और खासकर इंटरव्यू के समय खासी मेहनत करनी पड़ी थी । इस दौरान कभी-कभी सोशल मीडिया भी देख लेती थी। हालांकि ज्यादात्तर समय पढ़ाई के अलावा घर पर ही अपने पालतू के साथ एंजॉय करती थीं । उन्होंने अपनी सफलता में परिवार का भी बड़ा योगदान बताया है । उनका कहना है कि, घर पर एक छोटा भाई और मम्मी पापा हैं । मम्मी घर के कामों से मुझे दूर रखती थीं जिससे पढ़ाई में डिस्टर्बेंस न हो। इसीलिए मैं पूरा फोकस अपनी पढ़ाई पर ही देती रही।
इंटरव्यू में पूछे थे ये सवाल
इधर इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछे गए सवालों के बारे में बताते हुए रूपल ने बताया कि, चूंकि वे खंडवा से आती हैं । इसलिए उनसे पूछा गया था कि, खंडवा किस महान गायक की नगरी है। तब उन्होंने बताया कि खंडवा किशोर कुमार की नगरी है, जिसके गीत वे खुद भी बड़े पसंद करती हैं। इसके साथ ही उनसे पूछा गया कि वे लॉ की स्टूडेंट हैं, और यदि उनके पास किसी महिला का तलाक का केस आता है तो उसे वह कितनी रकम दिलाएंगीं, जिसका पति 20 करोड़ रुपए सालाना कमाता हो। ऐसे में उन्होंने जवाब दिया कि यह कई चीजों पर डिपेंड करता है। और अगर सब कुछ सामान्य रहा तो महिला को कम से कम 10% पति की आय में से मिलना चाहिए।
महिला सशक्तिकरण और पिछड़े तबकों को आगे बढ़ाना
वहीं जब उनसे पूछा गया कि वे भविष्य में समाज में किस तरह के बदलाव देखना चाहती हैं तब उन्होंने कहा कि भविष्य में महिला सशक्तिकरण और पिछड़े तबकों को आगे बढ़ाने को लेकर काम करना चाहती हैं।
रिपोर्ट: निशात मोहम्मद सिद्दीकी
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


