कोबरा को नहलाना पड़ा भारी! पानी डालते हुए डंसा, खंडवा में 'सांपों के माहिर खिलाड़ी' की मौत
आशिक को सांप पकड़ने में महारत हासिल थी, लेकिन कल रात किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सर्पमित्र आशिक की सांप के काटने से मौत होने की खबर से उनके गांव व आसपास के इलाकों में मातम पसर गया।

खंडवा जिले के ग्राम भोजाखेड़ी के रहने वाले 30 वर्षीय आशिक मंसूरी, जिन्हें इलाके में लोग “सांपों का माहिर खिलाड़ी” कहकर पुकारते थे, बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। विडंबना यह रही कि जिस कोबरा सांप को पकड़कर वे दूसरों की जान बचाने पहुंचे थे, वही उनके लिए मौत का कारण बन गया। बुधवार रात करीब 7:30 बजे बरुड़ गांव में किसान नारायण पटेल के घर के आंगन में एक जहरीला और चमकदार कोबरा दिखाई दिया। घरवालों और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ऐसे में हमेशा की तरह आशिक मंसूरी को बुलाया गया, जो लंबे समय से इलाके में सांप पकड़ने और लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए जाने जाते थे।
सांप को काबू में किया, लेकिन एक छोटी चूक बन गई जानलेवा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आशिक ने काफी सावधानी और मेहनत के बाद कोबरा को पकड़ लिया था। सांप पूरी तरह उनके नियंत्रण में आ चुका था। लेकिन इसी दौरान जब वे उसे पानी से धोने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक एक छोटी सी चूक हो गई। इसी क्षण कोबरा ने उनकी उंगली पर जोरदार डंस मार दिया। बताया जा रहा है कि डंसते ही कुछ ही मिनटों में कोबरा का जहर तेजी से उनके शरीर में फैलने लगा। इसके बावजूद आशिक ने घबराहट नहीं दिखाई और अद्भुत हिम्मत का परिचय देते हुए जिंदा सांप को एक प्लास्टिक के डिब्बे/पीपे में बंद कर दिया, ताकि किसी और को नुकसान न पहुंचे।
खुद सांप को साथ लेकर अस्पताल पहुंचे
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग आशिक को लेकर खंडवा जिला अस्पताल पहुंचे। खास बात यह रही कि आशिक खुद उस जहरीले सांप को भी साथ लेकर अस्पताल पहुंचे थे, ताकि डॉक्टरों को सांप की पहचान करने में आसानी हो सके और सही इलाज मिल सके। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत एंटी-स्नेक वेनम दिया और हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती किया। डॉक्टरों के मुताबिक, कोबरा का जहर बहुत तेजी से उनके शरीर में फैल चुका था और इसका असर फेफड़ों तथा नसों पर पड़ने लगा था। तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।
रात 12 बजे तोड़ा दम, इलाके में शोक की लहर
डॉक्टरों की पूरी कोशिशों के बावजूद बुधवार रात करीब 12 बजे आशिक मंसूरी ने दम तोड़ दिया। जैसे ही उनकी मौत की खबर फैली, अस्पताल परिसर में उनके परिजनों, दोस्तों और चाहने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आशिक मंसूरी सिर्फ एक युवक नहीं, बल्कि ग्रामीणों के लिए संकटमोचक थे। जब भी किसी घर, खेत या आंगन में सांप निकलता था, लोग सबसे पहले उन्हें ही याद करते थे। उनकी बहादुरी और लोगों की जान बचाने की लगन ने उन्हें इलाके में खास पहचान दिलाई थी।
हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई
आशिक की मौत से भोजाखेड़ी, बरुड़ और आसपास के गांवों में शोक की लहर है। गुरुवार को जब उनका अंतिम संस्कार किया गया, तब उन्हें विदाई देने के लिए हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर आंख नम थी और हर जुबान पर एक ही बात थी- जो दूसरों को बचाता था, वह खुद मौत से नहीं बच सका।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


