जानवर की खाल, चर्बी हड्डी से बना रहे थे घी और आइसक्रीम, खंडवा में प्रशासन का बड़ा एक्शन; भारी मात्रा में अवशेष बरामद
मौके पर पहुंची खंडवा विधायक ने मानव स्वास्थ्य को खतरे में डालने वाले इस गोरखधंधे पर नकेल कसने के लिए पुलिस और प्रशासन की जमकर तारीफ की, और आरोपियों पर रासुका लगाने जैसी कार्रवाई का समर्थन करते हुए आगे भी जिले भर में जांच के निर्देश दिए हैं।

मध्य प्रदेश के खंडवा में जिला प्रशासन ने एक ऐसे अवैध ठिकाने पर दबिश दी, जहां पशुओं की चर्बी से घी और आइसक्रीम बनाने का कारखाना संचालित किया जा रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट, नगर निगम , खाद्य विभाग और पशु चिकित्सा विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए इस अवैध कारखाने के संचालक आरोपी अनवर कुरैशी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस दबिश में जैसे-जैसे संकरी गलियों में बने रूम खुलते गए, उनमें से चौंकाने वाले नजारे सामने आते गए।
इस पूरी कार्यवाही में कुल 79 टीन के कनस्तर और 9 नीले ड्रम भरकर चर्बी से बना नकली घी बरामद हुआ है साथ ही, बड़ी संख्या में बोरे भरकर पशुओं के अवशेष भी बरामद हुए हैं। वहीं मौके पर पहुंची खंडवा विधायक ने मानव स्वास्थ्य को खतरे में डालने वाले इस गोरखधंधे पर नकेल कसने के लिए पुलिस और प्रशासन की जमकर तारीफ की, और आरोपियों पर रासुका लगाने जैसी कार्रवाई का समर्थन करते हुए आगे भी जिले भर में जांच के निर्देश दिए हैं।
मुखबिर की सूचना छापेमारी
खंडवा प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी, कि मोघट थाना क्षेत्र के इमलीपुरा वार्ड स्थित बेगम पार्क के पास पशुओं की चर्बी से घी बनाने का अवैध कारखाना चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने जब शुक्रवार सुबह यहां दबिश दी, तो यहां से बड़ी संख्या में पशुओं की चर्बी से बने घी के डिब्बे और आइसक्रीम बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली। जिला प्रशासन नगर निगम और पशु चिकित्सा विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई में जैसे-जैसे रूम खुलते गए वैसे-वैसे पता चला रहा था, कि यहां कारोबार कितने बड़े स्तर पर चल रहा था। दरअसल यहां मृत पशुओं की खाल, चर्बी हड्डी और अन्य पशु अवशेष मिले। प्राथमिक तौर पर मालूम चला कि, इससे घी बनाया जा रहा था, जिसे मार्केट में सप्लाई किया जा रहा था ।
स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा
इधर मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों ने फिलहाल सारा माल जप्त करके इस कारखाने को सील कर दिया है। इसके साथ ही पकड़े गए आरोपी अनवर कुरैशी के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना था कि यहां स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जो यहां से सामग्री जब्त की गई है उसके लिए गए सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा जिसकी रिपोर्ट आने के बाद अनवर कुरैशी और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लैब में जांच के लिए भेजा गया
वहीं मौके पर मौजूद पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने यहां पर मौजूद चर्बी और चमड़े के सैंपल लिए। जिसे लैब में जांच के लिए भेजा गया है। अब लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा कि यहां किस पशु की चर्बी और चमड़ा है।
कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी
बता दें कि, इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट अपने दलबल के साथ यहां पहुंचे थे, और उन्होंने यहां से सारा माल को जप्त कर अगली कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया है । जिसको लेकर सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर ने बताया कि फिलहाल आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है । उससे पूछताछ कर उसके खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई करते हुए कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: निशात मोहम्मद सिद्दीकी
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


