कलेक्ट्रेट में डॉगी मास्क पहन पहुंचा था, 'जेन-जी स्टाइल' प्रोटेस्ट के बाद अब सता रहा जान का खतरा; क्या वजह?

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, खंडवा
Follow us on Google News
share

मध्यप्रदेश के खंडवा में एक शख्स अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में डॉगी मास्क पहन पहुंचा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। हालांकि युवक अब अपनी जान को खतरा बता रहा है।

Dog mask
डॉग मास्क पहनकर कलेक्ट्रेट पहुंचे शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हुआ है।

मध्यप्रदेश के खंडवा का एक मामला इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है । दरअसल यहां मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई जारी थी। उसी बीच निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक उर्फ मुल्लू राठौर एक युवक को कुत्ते का मास्क पहनाकर अधिकारियों की टेबल तक ले आए। उन्होंने निगम द्वारा संचालित श्वान बधियाकरण केंद्र को लेकर 40 लाख का भ्रष्टाचार होने के आरोप लगाए थे। यह मामला मीडिया की सुर्खियों में बना था। जिस पर अब निगम प्रशासन का पक्ष भी सामने आया है। निगम आयुक्त प्रियंका राजावत के अनुसार बीते 4 सालों में 7768 कुत्तों की नसबंदी की गई है, साथ ही श्वान बधियाकरण केंद्र के संचालन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से ई टेंडर के माध्यम से होना बताया है।

इधर वायरल हुआ डॉगी का मास्क पहना फरियादी अब खुद को जान से खतरा बता रहा है। डॉग का सॉन्ग रचने वाले व्यक्ति को अपनी जान का खतरा है। उसका कहना है कि उसका कैरेक्टर इतना ज्यादा वायरल हो गया है कि, अब उसे उन लोगों से खतरा है। जिनके खिलाफ उसमें यह आवाज उठाई है। इसलिए ना तो वह अपना नाम सार्वजनिक करना चाहता है, ना ही अपना चेहरा। उसे डर है कि ऐसा करने पर उसके या उसके परिवार के साथ कोई ना कोई घटना हो सकती है। हालांकि इसका यह भी मानना है कि उसके आवाज उठाने के बाद उसे इतना विश्वास है कि उसकी बात सुनी जाएगी और जिस समस्या के लिए उसने आवाज उठाई है, उसे हल किया जाएगा। जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है। उनकी निष्पक्ष जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा बोली- सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए

तो वहीं उसे लेकर पहुंचे निगम के नेता प्रतिपक्ष को उम्मीद है कि देशभर में वायरल होने के बाद कुत्तों की समस्या से निजात मिल सकेगी। वहीं इस मामले में भाजपा एमआईसी सदस्यों के द्वारा कांग्रेस पर सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए किए गए स्टंट का आरोप लगाने का जवाब देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी का कहना है की ये जेन जी का जमाना है। इसमें प्रोटेस्ट के नए तरीके इस्तेमाल किए जाते हैं।

पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुका

बता दें कि, फिलहाल खंडवा का डॉगी मास्क पहने जनसुनवाई में एक फरियादी के पहुंचने का यह मामला जमकर पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में डॉग बाइट से पीड़ित और पशु प्रेमी दोनों ही पक्षों की अलग-अलग राय सोशल मीडिया पर सामने आ रही है।

बीते महीने खंडवा में कितने डॉग बाइट के मामले?

इसी बीच खंडवा के नंद कुमार सिंह चौहान मेडिकल कॉलेज के रेबीज कंट्रोल विभाग के प्रभारी डॉक्टर योगेश शर्मा का कहना था कि बीते महीने खंडवा में 250 से अधिक डॉग बाइट के मामले सामने आए थे। तो वहीं 2022 से लेकर अब तक बीते 4 सालों में 12000 से अधिक डॉग बाईट के मामले जिले भर से सामने आए हैं। हालांकि इसमें अच्छी बात यह है कि मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा रेबीज कंट्रोल को लेकर जो प्रोग्राम चलाया जा रहा है, उसमें खंडवा जिला खासी प्रोग्रेस कर रहा है। और इसी के चलते बीते 5 सालों में अब तक एक भी केस रैबीज से मौत का यहां देखने में नहीं आया है। और जितने भी पीड़ित अस्पताल तक पहुंचे हैं सभी स्वस्थ होकर लौटे हैं।

रिपोर्ट : निशात मोहम्मद सिद्दीकी

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़खंडवाकलेक्ट्रेट में डॉगी मास्क पहन पहुंचा था, अब सता रहा जान का खतरा; क्या वजह?