MP की दंगल गर्ल : पिता ने तबेले में ही बना दिया खेल मैदान, बेटियों ने नेशनल लेवल पर लहराया परचम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

किसान पिता जगदीश पटेल से अपनी फूल जैसी बेटियों का यह संघर्ष और पैरों के छाले देखे नहीं गए। गांव में साधन नहीं थे, जेब में इतना पैसा नहीं था कि शहर में कमरा दिला सकें, पर सीने में एक जिद्दी पिता का कलेजा जरूर धड़क रहा था।

khandwa volleyball girls
खंडवा की वॉलीबॉल गर्ल: घर से वॉलीबॉल कोर्ट था दूर तो तबेले में ही बना दिया खेल मैदान

'मेडलिस्ट पेड़ पर नहीं उगते, उन्हें बनाना पड़ता है प्यार से, लगन से, मेहनत से’....​फिल्म दंगल का यह डायलॉग रील लाइफ में जितना अच्छा लगता है, रियल लाइफ में इसमें उतनी ही सच्चाई है। खिलाड़ी तैयार करने के लिए बच्चों के साथ-साथ उनके माता पिता को भी उतनी ही मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको मध्यप्रदेश के एक ऐसे ही पिता की कहानी बताने जा रहे हैं, जिनकी मेहनत और उनकी बेटियों की लगन ने दंगल फिल्म की कहानी को सच कर दिखाया है। ये कहानी है रियल लाइफ के आमिर खान यानी जगदीश पटेल और वॉलीबॉल गर्ल श्रद्धा और ऋषिका की।

खंडवा की वॉलीबॉल गर्ल

खंडवा की कच्ची पक्की सड़कों पर दो बेटियां साइकिल के पैडल मारते 10 किलो मीटर का थका देने वाला सफर करते नजर आती थी। दोनों बहनों श्रद्धा और ऋषिका के हाथ में सिर्फ खेलने के लिए बॉल ही नहीं, बल्कि आंखों में वॉलीबॉल की ऊंची उड़ान के सपने लदे होते थे। रोजाना शहर के खेल मैदान तक पहुंचने के लिए 10 किलोमीटर की धूल भरी, थका देने वाली दूरी तय करना उनकी दिनचर्या बन चुकी थी। शाम को जब दोनों घर लौटतीं, तो उनके चेहरों पर पसीने की धार और आंखों में बेइंतहा थकान तैर रही होती थी।

पिता ने तबेले को बना दिया खेल मैदान

​ किसान पिता जगदीश पटेल से अपनी फूल जैसी बेटियों का यह संघर्ष और पैरों के छाले देखे नहीं गए। गांव में साधन नहीं थे, जेब में इतना पैसा नहीं था कि शहर में कमरा दिला सकें, पर सीने में एक जिद्दी पिता का कलेजा जरूर धड़क रहा था। एक शाम बेटियों की थकी हुई सांसों को देखकर जगदीश ने चुपचाप फावड़ा उठाया। उन्होंने घर के पिछले हिस्से में गाय-बैलों के बाड़े की ओर रुख किया। जहां मवेशी बंधते थे और गोबर की सोंधी महक फैली रहती थी, उसी जमीन को पिता ने अपने हाथों से समतल करना शुरू कर दिया।

​खुरदुरी हथेलियों से पत्थर हटाए गए, और वॉलीबॉल का एक साधारण सा टूटी फूटी नेट तान दी। समाज के तानों और संसाधनों के अभाव को परे धकेलकर उस तबेले में एक पिता ने अपनी बेटियों के लिए उम्मीदों का आसमान सजा दिया। अब न 10 किलोमीटर का थका देने वाला सफर था, न किसी बात की बंदिश। भोर के धुंधलके से लेकर ढलती शाम तक, उसी बाड़े की मिट्टी में दो बहनों का पसीना टपकने लगा।

बेटियों ने लगराया परचम

​मेहनत और पिता के भरोसे का रंग आखिरकार चढ़ा। बाड़े की उसी मिट्टी से उड़ान भरकर बड़ी बेटी श्रद्धा नेशनल स्तर पर जा पहुंची और छोटी ऋषिका ने स्टेट लेवल पर अपना परचम लहरा दिया। आज जब वे दोनों गेंद पर पूरी ताकत से हाथ मारती हैं, तो उसमें सिर्फ खेल की तकनीक नहीं, बल्कि अपने पिता के त्याग और तपस्या की गूंज सुनाई देती है।

​अब वह साधारण सा बाड़ा सिर्फ दो बहनों की प्रैक्टिस का ठिकाना नहीं रहा, बल्कि पूरे गांव के सपनों की नर्सरी बन चुका है। श्रद्धा और ऋषिका गांव के बाकी बच्चों को भी उसी आंगन में खेल के गुर सिखा रही हैं। एक पिता के शांत संकल्प ने न केवल अपनी बेटियों की तकदीर बदली, बल्कि एक पूरे गांव को खेल के जुनून और नई उम्मीद से भर दिया।

रिपोर्ट : निशात मोहम्मद सिद्दीकी

Rajat Kumar

लेखक के बारे में

Rajat Kumar

रजत कुमार, बीते आठ सालों से पत्रकारिता कर रहा हूं। मैंने, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की है और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। अपने आठ साल के पत्रकारिता करियर में मैंने, प्रभात खबर, इंडिया टुडे और मनीकंट्रोल के डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम किया है। फिलहाल, लाइव हिंदुस्तान के साथ अपने पत्रकारिता के सफर को आगे बढ़ा रहा हूं।

आम लोगों की कहानियां लिखना और उन्हें सुनाना बेहद पंसद है। बीते आठ सालों से ऐसी कई कहानियों को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश जारी है। पत्रकारिता के इस सफर में दो लोकसभा चुनाव और पांच से अधिक विधानसभा चुनाव को कवर करने का भी मौका मिला है। चुनावी रिपोर्टिंग के साथ-साथ जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की पत्रकाारिता भी जारी है। राजनीति, क्रिकेट, सिनेमा और इतिहास पसंदीदा विषय रहे हैं। इस विषयों पर लिखना- पढ़ना जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़MP की दंगल गर्ल : पिता ने तबेले को बनाया खेल मैदान, फिर बेटियों ने किया कमाल