नसबंदी के बाद भी 6 बच्चे हो गए! जब कलेक्टर के सामने शिकायत ले बैठा 'कुत्ता'

लाइव हिन्दुस्तान, खंडवा
Follow us on Google News
share

एमपी के खंडवा नगर निगम में जनसुनवाई के दौरान अधिकारी उस वक्त हक्के-बक्के रह गए, जब एक फरियादी कुत्ते का मास्क पहनकर जा पहुंचा। आरोप लगाया कि नसबंदी के बावजूद उसके 6 बच्चे हो गए।

मध्यप्रदेश के खंडवा कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुनवाई के दौरान उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब एक फरियादी कुत्ते का मास्क पहनकर प्रशासनिक अधिकारियों की टेबल के सामने जा पहुंचा। इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को देखकर मौके पर मौजूद अधिकारी और आमजन दोनों हक्के-बक्के रह गए। आरोप लगाया कि नसबंदी के नाम पर कुत्तों के साथ धोखा हुआ है। तंज कसते हुए कहा कि नसबंदी के बावजूद 6 बच्चे हो गए… यह अनोखा प्रदर्शन नगर निगम द्वारा आवारा कुत्तों के नसबंदी अभियान में कथित तौर पर हुए लाखों रुपये के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए किया गया।

​कागजों पर नसबंदी कर फंड हड़पने का आरोप

​फरियादी के साथ जनसुनवाई पहुंचे खंडवा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक 'मुल्लू' राठौर ने निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों की रोकथाम और बधियाकरण के नाम पर सरकारी बजट का जमकर दुरुपयोग किया गया है। बधियाकरण की प्रक्रिया केवल कागजों पर दिखाई गई है और वास्तविक धरातल पर कोई ठोस काम किए बिना लाखों के सरकारी फंड का बंदरबांट किया गया है। इसी लापरवाही और कथित घोटाले की ओर अधिकारियों का ध्यान खींचने के लिए यह रूप धारण कर विरोध दर्ज कराया गया।

​पूरे कलेक्ट्रेट में बना कौतूहल का केंद्र

​मुंह पर कुत्ते का मास्क लगाए फरियादी को देखकर जनसुनवाई कक्ष में मौजूद लोग और प्रशासनिक अमला पहले तो भौचक्के रह गए। देखते ही देखते यह अनोखा प्रदर्शन कलेक्ट्रेट परिसर में चर्चा और कौतूहल का विषय बन गया। कुछ ही देर में इस विरोध की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गए।

नसबंदी के बाद भी 6 बच्चे हो गए

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक 'मुल्लू' राठौर डॉगी वाला मास्क पहने एक शख्स के साथ नजर आए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मेरे साथ जो यह डॉगी आया है, उसके साथ नसबंदी के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। नसबंदी के बावजूद 6 बच्चे हो गए। इन्होंने आज कलेक्टर महोदय को आवेदन किया है। मांग की है कि जिन कंपनियों ने नसबंदी के नाम पर धोखाधड़ी की है, उनके खिलाफ एफआईआर हो...।

दिल्ली से आया है, हाई कोर्ट तक जाएगा...

दीपक राठौर ने अधिकारियों के सामने तंज कसते हुए कहा कि मेरे साथ (डॉग मास्क वाला शख्स) जो आया है... वो दिल्ली से एमकॉम, बीकॉम और कई बड़ी डिग्री लेकर आया है। वह बहुत दुखी है। बधियाकरण के नाम पर 40 लाख खा गए हैं। इसने कहा कि तुरंत एफआईआर कराई जाए। अगर इसकी नहीं सुना जाती है तो हाई कोर्ट तक जाएगा और जनहित याचिका तक लगाएगा।

​इस पूरे मामले पर खंडवा के अपर कलेक्टर काशी राम बड़ोले ने कहा कि “जनसुनवाई में कुत्ते बधियाकरण केंद्र की कार्यप्रणाली और वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई है। प्रशासन पूरे मामले की निष्पक्ष व गंभीरता से जांच करवाएगा। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे और यदि कोई अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

रिपोर्ट-निशांत

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़नसबंदी के बाद भी 6 बच्चे हो गए! जब कलेक्टर के सामने शिकायत ले बैठा 'कुत्ता'