एमपी में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, फरिश्ता बने सोएब ने बचाई मजदूरों की जान; छुट्टी न होती तो…

Dec 18, 2025 07:10 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, खंडवा
share

मध्य प्रदेश के खंडवा से बिल्डिंग के भरभराकर गिरने की खबर सामने आई है। एक्सीडेंट के तुरंत बाद सोएब नामक युवक ने कई मजदूरों को बचाया। इसी परिसर में एक मेडिकल एजेंसी भी संचालित होती है।

एमपी में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, फरिश्ता बने सोएब ने बचाई मजदूरों की जान; छुट्टी न होती तो…

मध्य प्रदेश के खंडवा दो मंजिला बिल्डिंग गुरुवार शाम अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। बताया जा रहा है कि करीब 1500 स्क्वायर फीट में बनी इस बिल्डिंग में एक मेडिकल एजेंसी संचालित होती थी, जिसके साइड में कुछ निर्माण कार्य जारी था। यहां नींव की खुदाई की जा रही थी।

फरिश्ता बना सोएब

बिल्डिंग हिलाता देख स्थानीय रहवासी सोएब ने वहां काम कर रहे मजदूरों के पास फरिश्ता बन पहुंचा और उन्हें खींच कर बाहर निकाला। गनीमत रही कि मजदूर समय रहते बाहर निकल गए, वरना दो लोगो की दबने से मौत हो जाती। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, शोएब ने जैसे ही मजदूरों को बाहर निकाला वैसे ही पूरी बिल्डिंग भरभरा कर नीचे गिर पड़ी।

छुट्टी ने बचाई कई जानें

बिल्डिंग मलिक के रिश्तेदार अमृतपाल सिंह चावला बताया कि जो बिल्डिंग गिरी है उसमें मेडिकल एजेंसी संचालित हो रही थी। यहां एक समय में 20 से 25 लोगों स्टाफ मौजूद रहता था। गनीमत रही कि आज साप्ताहिक अवकाश होने के चलते दुकान बंद थी।

बिल्डिंग गिरने की ये वजह

उन्होंने कहा कि बीच बाजार में इस तरह से अवैध रूप से यहां गड्ढा खोदा गया। बताया जा रहा है कि यहां पर तालाब की जमीन थी। बावजूद उसके गहरा गड्ढा खोदना और मकान की नींव तक खुदाई करने से नींव कमजोर हुई। इस कारण यह बिल्डिंग गिर पड़ी है।

क्या बोले एसडीएम

एसडीएम बजरंग बहादुर ने बताया, कहा कि जो बिल्डिंग गिरी है, उसमें दवा दुकान संचालित हो रही थी। इसी के बगल में एक निर्माण कार्य चल रहा था । जिसके लिए उसने गड्ढे खोद रखे थे। जिसमें पानी भरने के कारण वह अपनी चावला मेडिकल के मकान की नींव में भी चला गया। जिसके चलते उनकी नींव कमजोर हो गई। जिससे यह मकान पूरी तरह धस गया।

उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी तरह की निर्माण की कोई अनुमति का कागज सामने नहीं आया है। नगर निगम का भी कहना है कि उनके द्वारा किसी तरह की कोई अनुमति नहीं ली गई है।

रिपोर्ट- निशात मोहम्मद सिद्दीकी

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|