
Job Fair in Ujjain : नामी कंपनियों में नौकरी पाने का मौका, इन पदों पर चल रही भर्ती; ये कागज जरूरी
Job Fair in Ujjain : नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में आज युवा रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। उज्जैन शहर की बड़ी कंपनियों में 300 के करीब पदों पर 5वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के युवाओं को नौकरी पाने कै मौका है।
Job Fair in Ujjain : नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुसार, सभी युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए प्रदेशभर में आज युवा रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। उज्जैन शहर की बड़ी कंपनियों में 300 के करीब पदों पर 5वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। इन पदों के लिए 18 से 40 साल तक के युवा आवेदन कर रोजगार पा सकते हैं।
ये कागज लेकर आएं
इस रोजगार मेला में महिलाओं के लिए हेल्पर और ऑपरेटर के पदों के लिए भी विशेष भर्ती की जा रही है। मेला में प्रतिभा स्वराज प्रा. लि., पुखराज हेल्थ केयर, बेस्ट लाइफस्टाइल अपैरल, बालाजी सिक्योरिटी सर्विसेज, ईवे आईटी सॉल्यूशंस के साथ और कई अन्य कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। नौकरी पानी के इच्छुक आवेदकों को अपनी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपियां और आधार कार्ड की फोटोकॉपी साथ लेकर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
कहां लग रहा रोजगार मेला
उज्जैन में मध्य प्रदेश शासन के युवा संगम कार्यक्रम के तहत जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र और शासकीय आईटीआई द्वारा बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय महाश्वेता नगर इस्कॉन मंदिर के सामने किया जा रहा है। इस मेले में स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप के लिए कई बड़ी कंपनियां आएंगी वहीं उज्जैन और आसपास के युवाओं को यहां नौकरी पाने का बड़ा मौका मिलेगा। मेला में 18 से 40 साल के युवा, जो 5वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक किसी भी विषय में पास हों और तकनीकी योग्यता वाले उम्मीदवार भी हिस्सा ले सकते हैं।
मेला में इन पदों पर होगी भर्ती यह कंपनी पहुचेंगी
जानकारी के अनुसार, रोजगार मेले में सेल्स एक्जिक्यूटिव, टेक्नीशियन, ट्रेनर, टीम लीडर, बैंक ऑफिस, सुरक्षा गार्ड, ऑपरेटर, हेल्पर, ऑफिस बॉय आदि की भर्ती की जाएगी। साथ ही बड़ी कंपनियां जैसे कटारिया ग्रुप, बोकेम हेल्थकेयर, न्यू जील फैशन वियर, आइसेक्ट लिमिटेड, एसबीआई लाइफ, भारतीय जीवन बीमा निगम, स्वतंत्र माइक्रोफिन, भागीरथ मोटर्स, मदरसन ऑटोमेटिव, टीएससीएफएम सेज फाउंडेशन, प्रतिभा स्वराज प्रा. लि., पुखराज हेल्थ केयर, बेस्ट लाइफस्टाइल अपैरल, बालाजी सिक्योरिटी सर्विसेज, ईवे आईटी सॉल्यूशंस और कई अन्य कंपनियां शामिल होंगी।
जिला रोजगार अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए एकदिवसीय मेला लगाया जा रहा है, जिसमें 18 से 40 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं इसमें कई बड़ी कंपनियां शामिल होती है। यह कार्यक्रम बुधवार को सुबह 10:00 बजे से लेकर 3:00 तक किया जाएगा उसके बाद कंपनियां चयन करेगी।
रिपोर्ट विजेन्द्र यादव





