जेल में बंद तहसीलदार अमिता तोमर सस्पेंड, कौन बनेगा करोड़पति में जीती थीं 50 लाख; क्यों पहुंची सलाखों के पीछे

Apr 01, 2026 05:30 pm ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share

ग्वालियर बाढ़ घोटाले में पिछले 5 दिनों से शिवपुरी जेल में बंद तहसीलदार अमित सिंह पर एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। चंबल कमिश्नर सुरेश कुमार ने विजयपुर तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को सस्पेंड कर दिया है।

जेल में बंद तहसीलदार अमिता तोमर सस्पेंड, कौन बनेगा करोड़पति में जीती थीं 50 लाख; क्यों पहुंची सलाखों के पीछे

ग्वालियर बाढ़ घोटाले में पिछले पांच दिनों से शिवपुरी जेल में बंद तहसीलदार अमित सिंह पर एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। चंबल कमिश्नर सुरेश कुमार ने विजयपुर तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर अर्पित वर्मा की रिपोर्ट के बाद की गई है।

बदा दें कि बड़ौदा तहसील में राहत राशि वितरण के दौरान करीब ढाई करोड़ रुपए का घोटाले हुआ था।अमिता सिंह पर फर्जीवाड़ा कर अपात्रों को मुआवजा बांटने का आरोप है। सरकारी आदेश के मुताबिक तहसीलदार अमिता सिंह तोमर पर एक पुलिस केस दर्ज है, जिसकी जांच चल रही है। सस्पेंशन के दौरान अमिता सिंह तोमर को नियम के हिसाब से गुजारा भत्ता मिलता रहेगा। इस बीच उनका एक हेडक्वार्टर भी तय किया जाएगा, जहां उन्हें अपनी उपस्थिति देनी होगी। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही विभाग तय करेगा कि आगे उन पर और क्या कार्रवाई करनी है।

क्या था पूरा मामला

आपको बता दें 26 मार्च बड़ौदा बाढ़ राहत घोटाले में बड़ा ऐक्शन लेते हुए श्योपुर की बड़ौदा पुलिस ने आरोपी तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को ग्वालियर से गिरफ्तार किया था, उसके बाद तहसीलदार को शिवपुरी जेल में भेजा दिया है। पुलिस ने उन्हें ग्वालियर स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया था। अब इस मामले की सुनवाई 6 अप्रैल को होनी है।

गौरतलब है कि अमिता सिंह तोमर श्योपुर जिले के विजयपुर में तहसीलदार के रूप में पदस्थ थीं।कलेक्टर अर्पित वर्मा ने उन्हें एक दिन पहले ही पद से हटा दिया था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।

कौन बनेगा करोड़पति में जीती थीं 50 लाख

यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि अमिता सिंह तोमर लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपए जीत चुकी हैं। एक समय अपनी उपलब्धि के लिए चर्चित रहीं अधिकारी का नाम अब गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों में सामने आने से जिलेभर में हलचल मच गई है।प्रशासनिक गलियारों में भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।