Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़jagdeep dhankhar on his resignation from vice president post
जगदीप धनखड़ ने इस्तीफे की ओर इशारा कर कही बस एक बात

जगदीप धनखड़ ने इस्तीफे की ओर इशारा कर कही बस एक बात

संक्षेप:

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने इस्तीफे की ओर इशारा करते हुए भी एक बात कही और फिर अंत में कहा कि समय की कमी की वजह से उनका गला पूरा खुल नहीं पाया।

Nov 22, 2025 02:25 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share Share
Follow Us on

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पद छोड़ने के करीब चार महीने बाद शुक्रवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाषण देते नजर आए। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आरएसएस के संयुक्त महासचिव मनमोहन वैद्य की लिखी किताब 'हम और यह विश्व' का विमोचन करने के बाद धनखड़ ने कई ऐसी बातें कहीं जिससे ठहाके गूंज उठे। धनखड़ ने अपने इस्तीफे की ओर इशारा करते हुए भी एक बात कही और फिर अंत में कहा कि समय की कमी की वजह से उनका गला पूरा खुल नहीं पाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पूर्व उपराष्ट्रपति ने आरएसएस के विचारों और एक मजबूत राष्ट्र बनाने के दृष्टिकोण की प्रशंसा की। धार्मिक नेताओं और मीडिया से जुड़े जाने-माने लोगों की सभा को संबोधित करते हुए धनखड़ ने देश के भरोसे, सांस्कृतिक जड़ों और संस्थाओं की एकता को बनाए रखने की बात कही। संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही उनके इस्तीफे को मंजूरी मिली थी। इसके बाद उन्हें आखिरी बार सितंबर में नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में देखा गया था।

ये भी पढ़ें:जगदीप धनखड़ ने इस्तीफे के बाद पहले भाषण में क्या-क्या कहा कि लगे ठहाके

भाषण के बीच जब उन्हें एक शख्स ने नजदीक आकर विमान के समय की याद दिलाई तो धनखड़ ने कहा कि वह फ्लाइट पकड़ने के लिए अपना कर्तव्य नहीं छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, 'संदेश आ गया, समय सीमा है। कितना समय है 7:30? मैं फ्लाइट पकड़ने की चिंता से अपने कर्तव्य नहीं छोड़ सकता।' पूर्व उपराष्ट्रपति ने मुस्कुराते हुए अपने इस्तीफे की ओर इशारा करते हुए कहा, 'मेरा हालिया अतीत इसका सबूत है।'

धनखड़ ने भाषण के अंत में यह भी इशारा किया कि वह अपने मन की पूरी बात नहीं कह सके। उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा, 'समय की वजह से पूरा गला खुल नहीं पाया। आजकल तो हिंदी के चलचित्र सिने पर बार-बार आती रहती हैं। आपके सामने फिर आने का सुअवसर मिलेगा।' पूर्व उपराष्ट्रपति के पहले भाषण पर पूरे देश की निगाहें थीं। ऐसा इसलिए कि उन्होंने भले ही स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर अपना पद छोड़ा, लेकिन राजनीतिक गलियारों में कई अटकलें लगाईं गईं। विपक्षी दलों के कई नेताओं ने यह स्थापित करने की कोशिश की कि सरकार से उनके मतभेद हो गए थे और इस्तीफे के लिए दबाव बनाया गया।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|