मूर्ति विसर्जन के दौरान जबलपुर में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 2 की मौत, कई घायल

मूर्ति विसर्जन के दौरान जबलपुर में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 2 की मौत, कई घायल

संक्षेप:

घटना के अनुसार,जबलपुर जिले के कैंट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टेमर भीटा में दुर्गा विसर्जन के दौरान,टेमर भीटा में रहने वाले लोग गौरीघाट की तरफ जा रहे थे। इस बीच महा काली प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रतिमा वाहन पर अचानक करंट फैल जाने से दो युवकों की मौत हो गई। 

Oct 06, 2025 11:01 am ISTUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, जबलपुर
share

मध्य प्रदेश के जबलपुर में दुर्गा महाकाली विसर्जन यात्रा के दौरान एक हादसा हो गया। बताया गया कि बिजली के केबल की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई,वहीं 8 से अधीक लोग घायल बताए जा रहे हैं। विसर्जन के बीच अचानक हुए हादसे के बाद भगदड़ मच गई और लोग प्रतिमा छोड़ कर भाग गए। घायलों को आसपास उपस्थित लोग अस्पताल ले कर पहुंचे जहां डॉक्टर ने 2 को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान सूचना पर पुलिस प्रशासन भी अस्पताल पहुंचा और जांच पड़ताल में जुट गया है। इस दौरान लोगों ने हादसे के लिए बिजली विभाग को दोषी बताया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना के अनुसार,जबलपुर जिले के कैंट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टेमर भीटा में दुर्गा विसर्जन के दौरान,टेमर भीटा में रहने वाले लोग गौरीघाट की तरफ जा रहे थे। इस बीच महा काली प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रतिमा वाहन पर अचानक करंट फैल जाने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि 8 से अधिक श्रद्धालु झुलस गए। बताया गया कि मूर्ति की हाइट ज्यादा थी। कार्यकर्ताओं ने उसे बहुत ज्यादा सजा रखा था। जैसे ही मूर्ति मोड़ पर पहुंची,तभी अचानक सड़क किनारे हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ जाने से यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रात करीब 12 बजे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह घायलों को देखने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे और गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए मेडिकल और निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

प्रत्येकदर्शी भीटा गांव के विकास कुमार ने बताया कि काली माता पुलिया के पास और दूसरी माता भीटा गांव में रखी थी। एक के पीछे एक दो ट्रक जा रहे थे। जैसे ही भीटा गांव के पास प्रतिमा पहुंची,तभी ऊपर झूल रहे तार की चपेट में लोग आ गए। घटना के लिए प्रशासन जिम्मेदार है। नवरात्रि के पहले भी पार्षद को बताया गया था पर उन्होंने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ, जब टेमर भीटा से दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग डीजे की धुन पर नाचते हुए जा रहे थे। इस दौरान प्रतिमा के मार्ग में झूल रही 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन को कुछ युवकों ने डंडे की मदद से ऊपर उठाने की कोशिश कि तभी अचानक तेज करेंट फैल गया। ट्रक के ऊपर बैठे चिंटू विश्वकर्मा और अखिलेश पटेल नीचे गिर गए ओर प्रतिमा वाहन और आसपास खड़े लोग इसकी चपेट में आ गए,जिससे भगदड़ मच गई। मृतकों की पहचान अखिलेश पटेल (48 वर्ष), पिता शंभू पटेल और चिंटू विश्वकर्मा (38 वर्ष), पिता कुक्कू विश्वकर्मा, दोनों निवासी टेमर भीटा, के रूप में हुई है। घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।

बताया जा रहा है कि घायलों में हक्कू पटेल,तारा पटेल (16 वर्ष), नितिन पटेल (24 वर्ष),पिता कल्लू पटेल,मोहित पटेल (26 वर्ष), पिता जुगल पटेल, कपिल पटेल (28 वर्ष),पति नंदू पटेल और बल्लू विश्वकर्मा (50 वर्ष) शामिल हैं। इनमें बल्लू विश्वकर्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शेष घायलों का उपचार विक्टोरिया अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।

युवा कांग्रेस नेता राहुल रजक ने आरोप लगाया है कि दशहरे से पहले ही अधिकारियों को झूलती विद्युत तारों के बारे में सूचना दी गई थी,लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे पहले भी जबलपुर में करंट से जानलेवा हादसे हो चुके हैं। कुछ दिन पूर्व बरगी हिल्स क्षेत्र में दुर्गा पंडाल के बाहर बिजली के तार की चपेट में आने से दो बच्चों आयुष झारिया (6 वर्ष) और वेद सेन (10 वर्ष) की मौत हो गई थी। उस घटना के बाद कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने एसडीएम अनुराग सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। बावजूद इसके बिजली विभाग की लापरवाही पर रोक नहीं लग सकी और अब भीटा में दो और लोगों की जान चली गई। लगातार हो रही इन घटनाओं ने त्योहारों के दौरान विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट विजेंद्र यादव

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|