भारत में हत्याएं, पाकिस्तान में ट्रेनिंग; भोपाल से गिरफ्तार टीचर का 'मिशन 2047'- ATS का खुलासा

लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
Follow us on Google News
share

आरोप है कि वह 2047 तक भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करने के कथित लक्ष्य वाले नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोपाल के काजी कैंप इलाके निवासी मोहम्मद फराज के रूप में हुई है।

भारत में हत्याएं, पाकिस्तान में ट्रेनिंग; भोपाल से गिरफ्तार टीचर का 'मिशन 2047'- ATS का खुलासा

मध्य प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने भोपाल से एक कोचिंग टीचर को गिरफ्तार किया है। एजेंसी का आरोप है कि वह सोशल मीडिया के जरिए देश के युवाओं को कट्टरपंथ की ओर ले जा रहा था। आरोप है कि वह 2047 तक भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करने के कथित लक्ष्य वाले नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोपाल के काजी कैंप इलाके निवासी मोहम्मद फराज के रूप में हुई है।

व्हाट्सऐप-टेलीग्राम के जरिए युवाओं को बरगाला रहा

ATS के मुताबिक, फराज व्हाट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुपों के जरिए युवाओं से संपर्क करता था। वह कथित रूप से उन्हें उग्र विचारधारा की तरफ खींचने की कोशिश में लगा हुआ था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह कई भारतीय, पाकिस्तानी और अन्य विदेशी "मुजाहिदीन" से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जुड़ा हुआ था।

फराज का ब्रेन बॉश किसने किया था?

इस खुलासे के बाद सबसे बड़ा सवाल उठ रहा था, आखिर इसे किसने बरगलाया है? जांच एजेंसियों का दावा है कि फराज को नईम नामक व्यक्ति ने प्रभावित किया था। फराज को पाकिस्तान के एक व्यक्ति खालिद सैफुल्लाह की कहानी सुनाई गई थी और उसी रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।

टार्गेट किलिंग से पाकिस्तान में ट्रेनिंग तक

ATS का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि नेटवर्क से जुड़े लोगों को जरूरत पड़ने पर टार्गेट किलिंग करने और लोगों में डर का माहौल पैदा करने के निर्देश दिए जाते थे। साथ ही, पासपोर्ट बनवाने और तीसरे देश के रास्ते पाकिस्तान जाकर ट्रेनिंग लेने की तैयारी करने को भी कहा गया था।

कंपाउंडर और बच्चों को पढ़ाने का काम

दिलचस्प बात यह है कि पड़ोसियों के अनुसार फराज आम इंसानों की तरह अपना गुजारा करता था। वह अपनी पत्नी के साथ घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था और हर मंगलवार कुरान की कक्षाएं भी चलाता था। इसके अलावा वह भोपाल के एक क्लीनिक में कंपाउंडर के रूप में काम करता था। हालांकि गिरफ्तारी के बाद क्लीनिक बंद बताया जा रहा है।

2047 तक इस्लामिक शासन का सपना?

जांच के दौरान ATS को आरोपी के पास से कथित तौर पर प्रतिबंधित संगठन PFI से जुड़ा 'मिशन 2047' डॉक्यूमेंट भी मिला है। एजेंसी का दावा है कि इसमें मुस्लिमों को राजनीतिक रूप से आगे लाने से जुड़े टार्गेट बताए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि इस तरह के कागजात पहले भी अलग-अलग जांच एजेंसियों को दूसरे मामलों में मिल चुके हैं।

फराज से पूछताछ के बाद ATS ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद से नईम कुरैशी को भी गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने उसे इस नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड बताया है। ATS का दावा है कि नईम कुरैशी फराज को ट्रेनिंग देता था और उसे अफगानिस्तान भेजने की योजना में भी शामिल था।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान भेजे गए फोटो-वीडियो

जांच एजेंसियों के मुताबिक, मोबाइल फोन की जांच में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के संपर्कों से बातचीत के संकेत मिले हैं। आरोप है कि आरोपी Botim ऐप के जरिए विदेशी हैंडलर्स से संपर्क में थे। उत्तर प्रदेश के कई शहरों की तस्वीरें एवं वीडियो भी पाकिस्तान भेजे जा रहे थे।

सीएम की दो टूक- आतंकवादी गतिविधि बर्दाश्त नहीं

इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी समीक्षा बैठक की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी तरह की आतंकवादी या कट्टरपंथी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी। फिलहाल ATS इस नेटवर्क के अन्य संभावित सदस्यों और उसके विस्तार की जांच कर रही है। एजेंसी का मानना है कि आने वाले दिनों में पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों से कई और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़पाकिस्तान कनेक्शन, 'मिशन 2047' और भोपाल का टीचर... ATS जांच में कई सनसनीखेज दावे