MP के इस छोटे से शहर में भी दिखेगा IPL जैसा रोमांच, 24 टीमें लेंगी हिस्सा; विजेताओं को मिलेगी अच्छी खासी रकम
आयोजकों का मानना है कि इस तरह के टूर्नामेंट से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें पेशेवर क्रिकेट का अनुभव मिलता। साथ ही उनका कहना है कि स्थानीय स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शहर में भी आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। शहर में पहली बार बड़े स्तर पर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले की 24 टीमें हिस्सा लेंगी। खास बात यह है कि IPL की तरह यहां भी खिलाड़ियों की नीलामी के बाद उन्हें टीमों में शामिल किया गया है, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को पहचान, प्लेटफॉर्म और आगे बढ़ने का मौका मिल सके। टूर्नामेंट में विजेता टीम को एक लाख रुपए, उपविजेता को 50 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त टीम को 25 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।
बुरहानपुर में आयोजित होने जा रही इस क्रिकेट लीग को आईपीएल की तर्ज पर तैयार किया गया है। इसके लिए अलग-अलग टीमों के मालिक बनाए गए हैं, जिन्होंने खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें अपनी टीमों के लिए खरीदा है। आयोजन समिति का कहना है कि इसका उद्देश्य जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच देना और उन्हें बड़े स्तर तक पहुंचाने का अवसर उपलब्ध कराना है।
इस क्रिकेट लीग की एक और खास बात यह है कि इसमें होने वाले मैचों का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। इससे खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि उनके परिवार और क्रिकेट प्रेमी भी घर बैठे मैचों का आनंद ले सकेंगे। आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है, और वे इसके लेकर खासा गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस टूर्नामेंट से यहां के खिलाड़ियों को अच्छा प्लेटफॉर्म मिलेगा, जिससे वे प्रदेश और देश स्तर तक पहुंच सकेंगे। वहीं आयोजकों का कहना है कि हमारा उद्देश्य है कि बुरहानपुर के खिलाड़ी आगे बढ़ें और जिले का नाम रोशन करें।
आयोजकों का मानना है कि इस तरह के टूर्नामेंट से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उन्हें पेशेवर क्रिकेट का अनुभव मिलेगा। साथ ही उनका कहना है कि स्थानीय स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। आयोजकों के मुताबिक इस तरह के टूर्नामेंट खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हैं, उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता मिलता है और साथ ही अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिलता है।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं के लिए बहुत अच्छा मंच साबित होगा। आईपीएल की तर्ज पर होने जा रही यह क्रिकेट लीग अब बुरहानपुर में खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने की तैयारी में है। खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों को अब इस टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबलों का इंतजार है।
रिपोर्ट- गोपाल / NZ टीम
लेखक के बारे में
Sourabh Jainसौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।
इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।
सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।


