सीवर टैंक में उतरे निगम के दो सफाई कर्मियों की मौत, जहरीली गैस के वजह से घुटा दम
राजेंद्र नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस मामले में ये पता लगाने में जुटी है कि सीवर की सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों को पालन किया गया था या नहीं।

इंदौर में सीवर टैंक सफाई के दौरान सोमवार को निगम के दो कर्मचारियों की जहरीली गैस से मौत हो गई। दोनों सफाई कर्मी देवी अहिल्या बाई होलकर फल सब्जी मंडी मार्केट के सामने काम में जुटे थे। टैंक के अंदर मौजूद जहरीली गैस के कारण दोनों कर्मचारी बेहोश हो गए और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले जा सके।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित केरकट्टा ने बताया कि 'सीवर क्लीनिंग मशीन से सफाई का काम पूरा होने के बाद मशीन का एक पाइप टूटकर चैंबर में जा गिरा था। इस दौरान एक कर्मी पाइप को निकालने के लिए सीवर में कूदा मगर जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गया। इसके बाद दूसरा सफाई कर्मी उसे बचाने के लिए सीवर में कूदा मगर और वह भी बेहोश हो गया।'
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने आगे बताया 'चैंबर में मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आने के वजह से दोनों का दम घुटने लगा और उनकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों के शव को एसडीआरएफ की मदद से सीवर से निकाला गया।'
पुलिस उपायुक्त श्रीकृष्ण लालचंदानी ने मृतकों की पहचान करण यादव और अजय डोडी के रूप में की है। इसके बाद दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। राजेंद्र नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस मामले में ये पता लगाने में जुटी है कि सीवर की सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों को पालन किया गया था या नहीं।
चश्मदीद अमित रजक ने बताया कि नगर निगम के दोनों कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सीवरेज चैंबर में उतरे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दो घंटे बाद तक भी पुलिस, नगर निगम के कर्मचारी और एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंचे। उन्होंने आगे कहा कि वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने ही दोनों सफाई कर्मचारियों को चैंबर से बाहर निकाल कर बचाने की कोशिश की।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित: डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर (स्टेट टीम)
संक्षिप्त विवरण:
मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



