मौत को मात दे होश में आया, मजिस्ट्रेट के सामने उगले हमलावरों के नाम; इंदौर के विजयनगर में हुई थी चाकूबाजी

Apr 06, 2026 02:39 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले से रैकी कर इस वारदात की पूरी साजिश रची थी। इस खौफनाक हमले में 18-20 साल के युवक और नाबालिग भी शामिल थे, जो संगठित तरीके से मौके पर पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

मौत को मात दे होश में आया, मजिस्ट्रेट के सामने उगले हमलावरों के नाम; इंदौर के विजयनगर में हुई थी चाकूबाजी

इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में 4 अप्रैल 2026 की रात करीब 1 बजे अनिल नगर में फरियादी परमिंदर अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी दोपहिया वाहनों पर सवार 4-5 बदमाश वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते अचानक उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने पेट और पैर पर जानलेवा वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। उसे तत्काल अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी रही।

होश में आया पीड़ित, फिर खुला राज

घटना के बाद पीड़ित लंबे समय तक बेहोश रहा, जिससे आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी। लेकिन ऑपरेशन के बाद होश में आने पर उसने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान देते हुए मुख्य आरोपी वंश उर्फ चीकू का नाम उजागर किया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की।

रैकी कर दिया वारदात को अंजाम

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले से रैकी कर इस वारदात की पूरी साजिश रची थी। इस खौफनाक हमले में 18-20 साल के युवक और नाबालिग भी शामिल थे, जो संगठित तरीके से मौके पर पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

श्मशान में छिपे रहे आरोपी

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पूरी रात लसूड़िया क्षेत्र के श्मशान (मुक्तिधाम) में छिपे रहे, ताकि पुलिस की नजरों से बच सकें। अगले दिन वे बड़वाह भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा।

भागते समय गिरे, टूटे हाथ-पैर

पुलिस से बचने के प्रयास में आरोपी भागने लगे, लेकिन हड़बड़ी में सड़क किनारे गिर पड़े। इस दौरान मुख्य आरोपी वंश उर्फ चीकू के हाथ-पैर में गंभीर चोट आई, वहीं उसके साथी विजय सोनगरा का भी हाथ टूट गया। दोनों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया गया, जहां जिस हाथ से चाकू चलाया था, उसी हाथ पर पट्टी बंधी नजर आई।

पुलिस ने ऐसे कसा शिकंजा

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विजयनगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल की टीम ने सक्रिय मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी वंश उर्फ चीकू (19) और विजय सोनगरा (18) को गिरफ्तार किया, जबकि दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है।

पुरानी रंजिश बनी खूनी खेल की वजह

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इस हमले के पीछे पुरानी दुश्मनी थी, जिसके चलते आरोपियों ने पूरी साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

रिपोर्ट – हेमंत

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।