रुद्राक्ष, तिलक और कलावा... लव जिहादी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; नाम बदलकर भी प्रेमजाल में फंसा चुका

Feb 08, 2026 10:37 am ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share

संगठन का आरोप है कि मुस्तफा धार्मिक प्रतीकों जैसे रुद्राक्ष, माथे पर तिलक और हाथों में कलावा का सहारा लेकर खुद को अलग पहचान में प्रस्तुत करता था और इसी आड़ में हिंदू युवतियों को निशाना बनाता रहा।

रुद्राक्ष, तिलक और कलावा... लव जिहादी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; नाम बदलकर भी प्रेमजाल में फंसा चुका

इंदौर शहर के राऊ थाना क्षेत्र में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर मुस्तफा उर्फ गब्बर को एक बार फिर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर कैफे संचालिका से छेड़छाड़, अश्लील इशारे करने और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। इससे पहले भी आरोपी के खिलाफ ऐसे ही मामलों में प्रकरण दर्ज हो चुके हैं और वह जेल जा चुका है।

बताया जा रहा है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। संगठन का आरोप है कि मुस्तफा धार्मिक प्रतीकों जैसे रुद्राक्ष, माथे पर तिलक और हाथों में कलावा का सहारा लेकर खुद को अलग पहचान में प्रस्तुत करता था और इसी आड़ में हिंदू युवतियों को निशाना बनाता रहा। कार्यकर्ताओं के अनुसार, पहले भी दो युवतियों ने उसके खिलाफ शिकायत की थी, जिन मामलों में उसे जेल भेजा गया था।

पीड़िता का आरोप

राऊ पुलिस के अनुसार, सिलिकॉन सिटी निवासी 24 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह कैफे संचालन और टिफिन पार्सल का कार्य करती है। उसी इमारत में रहने वाला मुस्तफा उर्फ गब्बर उससे टिफिन मंगवाता था। आरोप है कि भुगतान के दौरान वह गलत नीयत से हाथ पकड़ने की कोशिश करता, अश्लील इशारे करता और आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। पिछले 15 दिनों से उसका व्यवहार लगातार परेशान करने वाला हो गया था।

पीड़िता के अनुसार, जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने पति को पूरी बात बताई और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

बजरंग दल के अनिल पाटिल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वर्ष 2021 में द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र में एक युवती को नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाने और शोषण का मामला सामने आया था, जिसमें वह जेल गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद उस पर मंदिर के एक पुजारी पर हमला करने का भी आरोप लगा, जिसकी एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके अलावा कोर्ट परिसर में धमकी देने और मारपीट के मामलों में भी उसका नाम दर्ज है।

रिपोर्ट - हेमंत

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।