राजा रघुवंशी मर्डर: इंदौर आने के लिए क्यों बेताब सोनम? कर रही ये खास प्लानिंग
सोनम को मिली राहत के बीच सह, आरोपी राज कुशवाहा को बड़ा झटका लगा है। शिलांग कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने साफ कहा कि याचिका में जरूरी जानकारियां छुपाई गईं, जो नियमों के खिलाफ है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में घटनाक्रम तेज रफ्तार से बदल रहा है। जमानत पर बाहर आई सोनम अब शिलांग के एक होटल में ठहरी है और सुरक्षा का हवाला देकर शहर छोड़ने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, वह कोर्ट में अर्जी देकर शिलांग से बाहर जाने की अनुमति मांग सकती है, जिससे केस में नया मोड़ आ सकता है।
जमानत याचिका खारिज
इधर, सोनम को मिली राहत के बीच सह, आरोपी राज कुशवाहा को बड़ा झटका लगा है। शिलांग कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने साफ कहा कि याचिका में जरूरी जानकारियां छुपाई गईं, जो नियमों के खिलाफ है। अब बचाव पक्ष नई अर्जी की तैयारी में है।
आरोपियों की भी उम्मीदें जागी
सोनम की बेल ने बाकी आरोपियों की भी उम्मीदें जगा दी हैं। जेल में बंद अन्य आरोपियों ने भी जमानत के लिए आवेदन डाल दिया है, लेकिन राज की याचिका खारिज होने के बाद उनकी राह आसान नहीं मानी जा रही।
गवाहों को प्रभावित कर सकती हैं
उधर, पुलिस अब पलटवार के मूड में है। शिलांग पुलिस सोनम की जमानत को हाई कोर्ट में चुनौती देने जा रही है। पुलिस का दावा है कि सोनम इस पूरे हत्याकांड की मास्टरमाइंड है और बाहर रहकर वह गवाहों को प्रभावित कर सकती है।
एसआईटी जांच भी सवालों के घेरे में
करीब 10 महीने से चल रही एसआईटी जांच भी सवालों के घेरे में है। कोर्ट पहले ही जांच में खामियों की ओर इशारा कर चुका है। गिरफ्तारी के वक्त गलत धाराएं लगाना और आरोपों की स्पष्ट जानकारी न देना, यही वजह बनी सोनम की जमानत की।
राजा रघुवंशी के साथ क्या हुआ था?
राजा रघुवंशी 23 मई 2025 को अपने हनीमून के दौरान लापता हो गए थे और उनका शव दो जून को सोहरा क्षेत्र में एक गहरी खाई से बरामद हुआ था। दोनों ने 11 मई 2025 को शादी की थी। पुलिस ने तेज धारधार हथियार से हत्या की पुष्टि की थी। पुलिस के मुताबिक सोनम के राज कुशवाह के साथ प्रेम संबंध हैं और दोनों ने मिलकर ही इस हत्याकांड की साजिश रची जिसमें दो अन्य लोगों ने भी उनकी मदद की। पुलिस ने इस मामले में कुल 8 लोगों को आरोपी बनाया है।
सोनम को कब किया गया था गिरफ्तार?
सोनम को राजा रघुवंशी की साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से 9 जून 2025 को गिरफ्तार किया गया था। वह जमानत मिलने से पहले, 10 महीने से ज्यादा समय तक शिलांग में न्यायिक हिरासत में बंद रही।
रिपोर्ट - हेमंत
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


