इंदौर का हैवान पति! पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च पाउडर, रूह कंपा देने वाली करतूत

May 03, 2026 02:01 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share

हमले में गंभीर रूप से घायल महिला जमीन पर गिर पड़ी, लेकिन आरोपी का गुस्सा यहीं नहीं थमा। पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद आरोपी मिर्च पाउडर लेकर आया और उसके प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। असहनीय दर्द से महिला जोर-जोर से चीखने लगी।

इंदौर का हैवान पति! पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च पाउडर, रूह कंपा देने वाली करतूत

इंदौर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक पति ने चरित्र शंका में हैवानियत की सारी सीमाएं पार कर दीं। विवाद के बाद शराब के नशे में धुत आरोपी ने पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा और फिर उसकी हालत और भी गंभीर बनाने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया। घटना गांधी नगर थाना क्षेत्र के पालाखेड़ी इलाके की है। 35 वर्षीय पीड़िता, जो सिलाई का काम करती है, ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात उसका पति नशे में घर पहुंचा और शादी से पहले के संबंधों को लेकर उस पर शक जताने लगा।

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पहले गाली-गलौज शुरू की। जब महिला ने विरोध किया, तो उसने पास पड़ी पानी भरने की प्लास्टिक पाइप उठा ली और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर, चेहरा, पीठ, पेट, हाथ-पैर शरीर का कोई हिस्सा नहीं छोड़ा, जहां वार न किया हो।

महिला जोर-जोर से चीखने लगी

हमले में गंभीर रूप से घायल महिला जमीन पर गिर पड़ी, लेकिन आरोपी का गुस्सा यहीं नहीं थमा। पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद आरोपी मिर्च पाउडर लेकर आया और उसके प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। असहनीय दर्द से महिला जोर-जोर से चीखने लगी।

पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई

महिला की चीख-पुकार सुनकर उसका बेटा और ननद मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बचाया। तत्काल उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का उपचार जारी है। घायल अवस्था में पीड़िता गांधी नगर थाने पहुंची और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पति के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

चरित्र पर करता है शक

पति ने महिला पर आरोप लगाया कि वह शादी से पहले कई लोगों से बातचीत करती थी। जब महिला ने इन आरोपों को गलत बताया और साफ कहा कि उसका किसी से कोई संबंध नहीं था, तो आरोपी का गुस्सा बेकाबू हो गया। पहले उसने अश्लील गालियां देना शुरू की। जब पत्नी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने पास पड़ा पानी भरने वाला प्लास्टिक पाइप उठा लिया और उस पर हमला बोल दिया।

महिला बुरी तरह घायल हो गई

आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए पत्नी के सिर और चेहरे पर लगातार वार किए। इसके बाद पीठ और पेट पर बेरहमी से प्रहार किए, वहीं दोनों हाथों, पैरों और यहां तक कि होंठ पर भी गंभीर चोट पहुंचाई। हमले की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि महिला बुरी तरह घायल हो गई और उसके शरीर पर कई गहरे जख्म हो गए।

घायल हालत में किसी तरह पीड़िता गांधी नगर थाने पहुंची और अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पति के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट - हेमंत

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।