लॉरेंस गैंग का ‘ऑपरेशन मैनेजर’ गिरफ्तार, बड़े खुलासे होने की संभावना; कई राज्यों में छिपकर काट रहा था फरारी

Mohit लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share

जांच में पता चला है कि राहुल सिंह राठौर उर्फ बाबा व्यापारियों और कारोबारियों के घर, कार्यालय और अन्य स्थानों की रेकी करता था। इसके अलावा वह गैंग के सदस्यों के बीच पैसों के लेन-देन, समन्वय और अन्य गतिविधियों को संचालित करने में सक्रिय भूमिका निभाता था।

इंदौर क्राइम ब्रांच की एसआईटी टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी राहुल सिंह राठौर उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में अपने ठिकाने बदल रहा था। उस पर राज्य एसटीएफ द्वारा 15 हजार और क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार राहुल राठौर गैंग का सक्रिय सदस्य होने के साथ-साथ करणी सेना से भी जुड़ा रहा है। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए तकनीकी और रणनीतिक सहयोग उपलब्ध कराता था। इंदौर में व्यापारियों और व्यवसायियों को गैंग के नाम पर धमकी देने के मामलों में उसकी भूमिका महत्वपूर्ण पाई गई है। क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपी राजपाल चंद्रावत से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर राहुल तक पहुंच बनाई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें कई अहम तथ्य सामने आए हैं।

क्या काम देखता था राहुल?

जांच में पता चला है कि राहुल सिंह राठौर उर्फ बाबा व्यापारियों और कारोबारियों के घर, कार्यालय और अन्य स्थानों की रेकी करता था। इसके अलावा वह गैंग के सदस्यों के बीच पैसों के लेन-देन, समन्वय और अन्य गतिविधियों को संचालित करने में सक्रिय भूमिका निभाता था। आरोपी गैंग के सदस्यों को तकनीकी सहायता, संसाधन और अन्य जरूरी सहयोग उपलब्ध कराकर आपराधिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में मदद करता था।

बड़े खुलासे होने की संभावना

पुलिस के मुताबिक राहुल विभिन्न तकनीकी माध्यमों और वर्चुअल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर गैंग की गतिविधियों को संचालित करने में सहयोग कर रहा था। उसके मोबाइल, डिजिटल उपकरणों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की विस्तृत जांच की जा रही है, जिससे गैंग के नेटवर्क और गतिविधियों को लेकर और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला

क्राइम ब्रांच को आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला है, जिसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का मानना है कि राहुल की गिरफ्तारी से प्रदेश में सक्रिय गैंग नेटवर्क के कई अन्य सदस्यों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

मामले में पूछताछ जारी

गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर व्यापारियों को धमकाने के मामलों में दर्ज अपराध क्रमांक 48/2026 और 50/2026 में थाना अपराध शाखा इंदौर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(5) और 351(4) के तहत प्रकरण दर्ज हैं। मामले में पूछताछ जारी है और पुलिस को कई महत्वपूर्ण खुलासों की उम्मीद है।

गिरफ्तार आरोपी

राहुल सिंह राठौर उर्फ बाबा, पिता भारत सिंह राठौर, उम्र 34 वर्ष

निवासी : ग्राम बिंजाना, थाना औद्योगिक क्षेत्र, जिला देवास

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी

* राजपाल चंद्रावत, निवासी नागदा

* सोनू उर्फ रितेश खंगार (सोलंकी), निवासी इंदौर

* सचिन उर्फ वेद प्रकाश शर्मा, निवासी उज्जैन

* नाना उर्फ रोहित बर्रा, निवासी उज्जैन

* कुलदीप पिता मेहरबान सिंह, निवासी ग्राम कासारी, जिला रतलाम

रिपोर्ट -हेमंत

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।