Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़इंदौरIndore Poclain was turned into a weapon and it was used to crush the site engineer
गुस्सा या सनक? पोकलेन को बना दिया हथियार, साइट इंजीनियर को कुचलने के लिए दौड़ाया; बाल-बाल बचे

गुस्सा या सनक? पोकलेन को बना दिया हथियार, साइट इंजीनियर को कुचलने के लिए दौड़ाया; बाल-बाल बचे

संक्षेप:

पीड़ित की पहचान आशुतोष के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर मेट्रो प्रोजेक्ट से ही जुड़ा हुआ है। वह साइट इंजीनियर बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, एक मामूली कहासुनी के बाद दोनों के बीच झड़प शुरू हो गई थी।

Feb 12, 2026 01:00 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share Share
Follow Us on

इंदौर की बांगड़दा रोड पर ऑपरेटर ने एक शख्स को पोकलेन से कुचलने की कोशिश की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑपरेटर शख्स को कुचलने की कोशिश कर रहा है तो दूसरी ओर वह पोकलेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। वहीं ऑपरेटर पहले तो शख्स को टक्कर मारने की कोशिश करता है लेकिन जैसे ही वह नीच गिर जाता है तो एकबार फिर से कुचलने की कोशिश करता है। नीचे गिरने के बाद शख्स किसी तरह पोकलेन से दूर भाग जाता है और अपनी जान बचाने में सफल रहता है।

ऑपरेटर यही नहीं रुकता और एकबार फिर पोकलेन को पीड़ित के पास लाने की कोशिश करता है लेकिन आसपास मौजूद लोग चिल्लाने लगते हैं जिसके बाद वह पोकलेन को रोक लेता है। गनीमत ये रही कि वह शख्स हर बार बच निकला। सोचिए अगर शख्स पोकलेन की चपेट में आ जाता तो उसे कितनी गंभीर चोट आ सकती थी या फिर उसकी जान भी जा सकती थी। इंजीनियर ने समय रहते पीछे हटकर अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि पोकलेन ऑपरेटर मेट्रो साइट पर काम कर रहा था।

मामूली कहासुनी हुई हिंसक

एनडीटीवी में छपी खबर के मुताबिक, पीड़ित की पहचान आशुतोष के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर मेट्रो प्रोजेक्ट से ही जुड़ा हुआ है। वह साइट इंजीनियर बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, एक मामूली कहासुनी के बाद दोनों के बीच झड़प शुरू हो गई थी, जिसके बाद मशीन ऑपरेटर ने कथित तौर पर आपा खो दिया और इंजीनियर पर पोकलेन से हमला किया।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के हाद बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में अबतक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है और न ही ऑपरेटर की गिरफ्तारी हुई है। मामले पर अतिरिक्त डीसीपी राजेश डंडोतिया ने कहा, 'एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स पोक्लेन मशीन के अंदर बैठा है जबकि दूसरा बाहर है। कहासुनी के दौरान, शख्स ने मशीन पर चढ़ने की कोशिश की। हम वीडियो की जांच कर रहे हैं और इलाके में उन स्थानों की पहचान करेंगे जहां संबंधित पोकलेन मशीन कहां काम कर रही थी। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।'

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;