
बहुत पैसा जमा कर लिया; जब इंदौर में महिला को मिला धमकी वाला पार्सल, खोला तो उड़ गए होश
इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में रहने वाली मनीषा पटेल के लिए सोमवार की सुबह किसी डरावनी फिल्म के मंजर जैसी साबित हुई। इस खौफनाक डिलीवरी ने न केवल उस परिवार को हिलाकर रख दिया है, बल्कि पूरी इंदौर पुलिस को अलर्ट पर ला दिया है।
सोचिए, सुबह-सुबह आपके दरवाजे पर कोई दस्तक दे और एक पार्सल थमा जाए। आप उसे कोई सामान्य पार्सल समझकर खोलें, लेकिन अंदर से कपड़ों या गैजेट्स की जगह एक 'देशी कट्टा' और खून जमा देने वाली धमकी भरी चिट्ठी निकले। इंदौर के की महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। द्वारकापुरी इलाके में रहने वाली मनीषा पटेल के लिए सोमवार की सुबह किसी डरावनी फिल्म के मंजर जैसी साबित हुई। इस खौफनाक डिलीवरी ने न केवल उस परिवार को हिलाकर रख दिया है, बल्कि पूरी इंदौर पुलिस को अलर्ट पर ला दिया है।
घटना सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे की है, जब एक अज्ञात युवक मनीषा के घर पार्सल देकर गया। जैसे ही मनीषा ने इसे सामान्य ऑनलाइन डिलीवरी समझकर खोला, उनकी चीख निकल गई। अंदर एक अवैध पिस्तौल और एक लेटर था, जिसमें लिखा था कि 'तुम लोगों ने बहुत पैसा जमा कर लिया है, हमले की चेतावनी।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक डीसीपी आनंद कलादगी के मुताबिक, इस चिट्ठी में परिवार को निशाना बनाने की बात कही गई थी। मनीषा की चीखें सुनकर दौड़े पड़ोसियों और परिजनों ने तुरंत पुलिस को बुलाया।
पुलिस ने फिलहाल पिस्तौल और पार्सल को जब्त कर लिया है और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि पता चल सके कि हथियार चालू हालत में है या नहीं। पुलिस की कई टीमें इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं ताकि उस युवक का पता लगाया जा सके जो यह 'मौत का पैकेट' लेकर आया था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह किसी पुरानी रंजिश का हिस्सा है या फिर जबरन वसूली (Extortion) के लिए डराने की कोई नई साजिश। फिलहाल, प्रशासन ने लोगों को आगाह किया है कि किसी भी अनजान शख्स से कोई भी पार्सल लेते समय बेहद सतर्क रहें।





