Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Indore water contamination row Congress leader Jitu patwari praised BJP leader Uma Bharti
कांग्रेस नेता ने की उमा की तारीफ, कहा था- जनता गंदा पानी पीती रही, आप बिसलेरी क्यों पीते रहे

कांग्रेस नेता ने की उमा की तारीफ, कहा था- जनता गंदा पानी पीती रही, आप बिसलेरी क्यों पीते रहे

संक्षेप:

पटवारी ने कहा 'अब मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादवजी को अपनी रीढ़ की हड्डी दिखाते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का इस्तीफा लेना चाहिए और इंदौर के महापौर पर 15 लोगों की हत्या का मुकदमा दर्ज करवाना चाहिए। जागो मोहन जागो।'

Jan 02, 2026 07:25 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों पर बीजेपी की कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने मध्य प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। उमा भारती के इस अंदाज की मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतेंद्र (जीतू) पटवारी ने जमकर तारीफ की है। पटवारी ने एक ट्वीट कर कहा 'आदरणीय उमा दीदी, राजनीति से ऊपर उठकर आपने सच्चाई का साथ दिया एवं सत्ता के अहंकार में चूर मोहन सरकार को आईना दिखाया, इसके लिए साधुवाद।'

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पटवारी ने आगे कहा 'अब मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादवजी को अपनी रीढ़ की हड्डी दिखाते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का इस्तीफा लेना चाहिए और इंदौर के महापौर पर 15 लोगों की हत्या का मुकदमा दर्ज करवाना चाहिए। जागो मोहन जागो।'

उमा ने क्या कहा?

दरअसल शुक्रवार को उमा ने एक के बाद एक ट्वीट कर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘साल 2025 के अंत में इंदौर में गंदे पानी को पीने से हुई मौतें हमारा प्रदेश, हमारी सरकार और हमारी पूरी व्यवस्था को शर्मिंदा और कलंकित कर गईं। प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड प्राप्त करने वाले नगर में इतनी बदसूरती, गंदगी, जहर मिला पानी जो कितनी जिंदगियों को निगल गया और निगलता जा रहा है, मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। जिंदगी की कीमत दो लाख रुपए नहीं होती क्योंकि उनके परिजन जीवनभर दुख में डूबे रहते हैं। इस पाप का घोर प्रायश्चित करना होगा, पीड़ितों से माफी मांगनी होगी और नीचे से लेकर ऊपर तक जो भी अपराधी हैं उन्हें अधिकतम दंड देना होगा। यह मोहन यादव जी की परीक्षा की घड़ी है।’

इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों पर बीजेपी की कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने मध्य प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया।

प्रायश्चित या दंड!

एक अन्य ट्वीट में बीजेपी नेता ने इंदौर महापौर पुष्य मित्र भार्गव को लेकर कहा कि ‘इंदौर दूषित पानी के मामले में यह कौन कह रहा है कि हमारी चली नहीं। जब आपकी नहीं चली तो आप पद पर बैठे हुए बिसलेरी का पानी क्यों पीते रहे? पद छोड़कर जनता के बीच क्यों नहीं पहुंचे? पापों का कोई स्पष्टीकरण नहीं होता या तो प्रायश्चित या दंड! सिर्फ इंदौर के मेयर नहीं, मध्य प्रदेश का शासन एवं प्रशासन, इस महापाप के सभी जिम्मेवार लोग जनता के प्रति अपराध के कटघरे में खड़े हैं।’

ये भी पढ़ें:भाजपा मंत्री के बिगड़े बोल…, कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयानों की है लंबी लिस्ट
ये भी पढ़ें:इंदौर पानी त्रासदी में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने गंवाई जान, बेटे ने सुनाई आपबीती

विजयवर्गीय को इस्तीफा देना चाहिए

वहीं उमा की तारीफ से पहले पहले जीतू पटवारी ने एक ट्वीट में कहा था कि ‘रणनीतिक तौर पर बीजेपी अधिकारियों के माथे पर अपने भ्रष्टाचार को छिपाना चाहती है। मैं आप सबसे आग्रह करना चाहता हूं कि अधिकारी भी दूध के धुले नहीं हैं, भ्रष्टाचार के हिस्सेदार हैं। पर इसे बीजेपी की टोली लीड करती है। ये लुटेरों की टोली है। लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। कैलाश विजयवर्गीय को इस्तीफा देना चाहिए और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।’

आपको बता दें कि इंदौर शहर के भागीरथपुरा में नर्मदा नदी की पाइपलाइन में ड्रेनेज लाइन का पानी मिल जाने से सप्लाई का पानी गंदा हो गया था। अबतक इस मामले में कितने लोगों की मौत हुई इसकी तस्वीर साफ नहीं क्योंकि छह माह के बच्चे समेत 15 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|