इंदौर में इंसानियत शर्मसार! 20 रुपये के लिए युवक को मौत के घाट उतारा, 18 बार चाकू से गोदा फिर गला रेता

Feb 16, 2026 09:30 am ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share

इंदौर में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। महज 20 रुपए के लिए दो युवकों ने एक की निर्मम हत्या कर दी। चाकू से 18 बार गोदा और फिर गला रेत दिया।

इंदौर में इंसानियत शर्मसार! 20 रुपये के लिए युवक को मौत के घाट उतारा, 18 बार चाकू से गोदा फिर गला रेता

मध्य प्रदेश के इंदौर में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। मोबाइल फोन और 20 रुपये लूटने के लिए एक 45 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना 12 फरवरी की है, जब बाणगंगा थाना क्षेत्र के एमआर-4 मार्ग पर उसका शव बरामद हुआ। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मामूली लूट के इरादे से की गई इस वारदात में आरोपियों ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। युवक को 18 बार चाकू से गोदा गया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया है।

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के देवरघाट शक्ती निवासी 45 वर्षीय खोजीराम नारंगे की मोबाइल फोन और महज 20 रुपये लूटने के लिए हत्या कर दी गई। खोजीराम इंदौर में लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के सामने किराए से रहता था और पोलोग्राउंड स्थित एक कलर लैब में बाइंडिंग का काम करता था। 12 फरवरी को बाणगंगा थाना क्षेत्र के एमआर-4 मार्ग पर उसका शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी।

18 बार चाकू से गोदा,गला भी रेता

पुलिस ने रेडवाल कॉलोनी निवासी आर्यन उर्फ लड्डू वर्मा और भागीरथपुरा निवासी भरत वर्मा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की उम्र 20 और 21 वर्ष बताई जा रही है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो चाकू, 20 रुपये नकद, एक बाइक, टूटा हुआ मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना की रात खोजीराम शराब के नशे में था। उन्होंने उसे लूटने के इरादे से रोका, लेकिन जब उसने पुलिस में रिपोर्ट करने की बात कही तो आर्यन ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शरीर पर कई वार करने के बाद उसका गला भी रेत दिया गया।

आरोपियों का कबूलनामा

पुलिस जांच में सामने आया कि खोजीराम अपने भाई से 100 रुपये लेकर शराब खरीदने गया था और 80 रुपये की शराब लेने के बाद लौट रहा था। इसी दौरान वाइन शॉप के पास से आरोपी उसके पीछे लग गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने भागीरथपुरा से एक युवक से पूछताछ की, जिसने बताया कि देर रात आर्यन और भरत उसके घर आए थे और पानी व सुई मांगी थी। पुलिस को शक हुआ कि सुई का इस्तेमाल सिम कार्ड निकालने के लिए किया गया होगा। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपियों ने मोबाइल और सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिए थे। पुलिस के अनुसार दोनों कुछ दिन पहले राजस्थान में खाटू श्याम दर्शन कर लौटे थे और वहीं से चाकू खरीदकर लाए थे। वारदात के दौरान विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला किया और हत्या कर फरार हो गए थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

रिपोर्ट - हेमंत

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|