स्पीड को लेकर टोका तो भड़क गया SUV वाला, सिक्योरिटी गार्ड को कुचलकर मार डाला; 2 अरेस्ट

लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
Follow us on Google News
share

मध्य प्रदेश के इंदौर में तेज रफ्तार SUV चलाने से रोकना एक सिक्योरिटी गार्ड को भारी पड़ गया। आरोप है कि वाहन चालक ने पहले गार्ड से विवाद किया और वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा लौटकर तेज रफ्तार में SUV चलाते हुए गार्ड और उसकी पत्नी को कुचल दिया।

accident
स्पीड को लेकर टोका तो भड़क गया SUV वाला, लौटकर सिक्योरिटी गार्ड को कुचलकर मार डाला; 2 अरेस्ट

मध्य प्रदेश के इंदौर में तेज रफ्तार SUV चलाने से रोकना एक सिक्योरिटी गार्ड को भारी पड़ गया। आरोप है कि वाहन चालक ने पहले गार्ड से विवाद किया और वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा लौटकर तेज रफ्तार में SUV चलाते हुए गार्ड और उसकी पत्नी को कुचल दिया। हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामले में SUV चालक और उसके साथ मौजूद एक महिला को गिरफ्तार किया है।

स्पीड में कार चलाने से रोका तो हो गया विवाद

पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार रात लासूडिया थाना क्षेत्र की एक आवासीय कॉलोनी में हुई। मृतक सिक्योरिटी गार्ड की पहचान 30 वर्षीय धर्मेंद्र मालवीय के रूप में हुई है। बताया गया है कि घटना के समय धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ कॉलोनी के प्रवेश द्वार के पास बैठा था।

इसी दौरान 31 वर्षीय राजा कुमावत तेज रफ्तार में SUV लेकर कॉलोनी के भीतर पहुंचा। धर्मेंद्र ने उसे कॉलोनी में तेज गति से वाहन चलाने से रोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद राजा वहां से चला गया।

लौटकर आया और सिक्योरिटी गार्ड को कुचला

आरोप है कि कुछ देर बाद राजा कुमावत दोबारा SUV लेकर उसी जगह पहुंचा। इस बार उसने पहले से भी ज्यादा तेज रफ्तार में वाहन चलाया और धर्मेंद्र तथा उसकी 28 वर्षीय पत्नी ज्योति को कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ज्योति घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी इंदौर से फरार होने की तैयारी में थे।

पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, जांच जारी

लासूडिया थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को राजा कुमावत और उसके साथ मौजूद 29 वर्षीय सेजल उर्फ शालिनी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं और आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़स्पीड को लेकर टोका तो भड़का SUV वाला, लौटकर सिक्योरिटी गार्ड को कुचलकर मार डाला