इंदौर कांड: गुस्से और हवस में पागल हुए पीयूष ने गर्लफ्रेंड का जो हाल किया वह देख रो पड़ी थीं SI सोनाली
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी बेहद द्रवित हो गए थे। पीयूष की दरिंदगी झेलते हुए दम तोड़ चुकी पीड़िता नग्न हालत में बिस्तर पर पड़ी थी और उसके शरीर पर हैवानियत के इतने निशान थे कि एसआई सोनाली रो पड़ीं थीं।
इंदौर में अपनी प्रेमिका और एमबीए स्टूडेंट की हत्या करने वाले पीयूष धामनोतिया ने वारदात को इतनी क्रूरता से अंजाम दिया कि इसके बारे में सुनने वाले भी द्रवित हो जाते हैं। तो सोचिए उन लोगों का क्या हुआ होगा जिन्होंने घटनास्थल पर उस पीड़िता की हालत देखी और फिर पिशाच बन चुके पीयूष से घटना की एक-एक जानकारी जुटाई। जैसा कि आप सोच रहे हैं वही हुआ। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी बेहद द्रवित हो गए थे। पीयूष की दरिंदगी झेलते हुए दम तोड़ चुकी पीड़िता नग्न हालत में बिस्तर पर पड़ी थी और उसके शरीर पर हैवानियत के इतने निशान थे कि एसआई सोनाली रो पड़ीं थीं।
10 फरवरी को पीयूष नाम के आरोपी ने शक के गुस्से और पवार वाली गोलियां खाने के बाद सवार हुए हवस में ना सिर्फ प्रेमिका की क्रूरता से हत्या कर दी, बल्कि जिंदा रहते और फिर दम तोड़ने के बाद लाश के साथ भी रेप करता रहा। इस घटना पर ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से बातचीत के दौरान एसआई सोनाली सिंह ने कहा कि क्राइम सीन को देखना उनके कामकाज का सामान्य हिस्सा है। वह कई गंभीर आपराधिक वारदातों के बाद घटनास्थल की पड़ताल कर चुकी हैं, लेकिन उन्होंने 13 फरवरी को द्वारकापुरी के अंकल वाली गली में जोकुछ देखा वैसा 8 साल के अपने करियर में कभी नहीं देखा था। उन्होंने कहा, ‘करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि कमरे से सड़न की बदबू आ रही है। जब दरवाजे को खोला गया तो वहां एक लड़की की नग्न लाश थी। शव गलने की स्थिति में था। एक महिला का शव था इसलिए प्रारंभिक प्रक्रियाएं मैंने पूरी कीं।’
जब पीड़िता की हालत देखकर रो पड़ीं एसआई सोनाली
पीड़िता की स्थिति को देखकर आंखें नम हो जाने की सवाल पर एसआई सोनाली ने कहा, 'जब हम अंदर गए तो नग्न शव उलटी स्थिति में पड़ा था। शव को देखकर लग रहा था कि 2-3 दिन पहले हत्या की गई होगी। ऐसी स्थिति में जब किसी लड़की का शव मिलता है तो देखकर बुरा लगता है। देखकर लग रहा था कि उसकी हत्या की गई है, शरीर पर निशान थे। सच में स्थिति बहुत ज्यादा गंभीर थी। ऐसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए।' उन्होंने कहा कि जब हम किसी के साथ ऐसी घटना की बात सुनते हैं तो हमें ऐसा लगता है कि इंसान है क्या है, कोई ऐसी चीजें करने से पहले सोचता नहीं है।
मैं भी महिला हूं, एक इंसान हूं…
सोनाली सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पीड़िता पर चाकू से वार किए थे। चाकू मुड़ गया तो दूसरी चाकू से वार किया था। कितने वार किए गए यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। क्योंकि शव सड़ चुका था कुछ हद तक। पूछताछ के दौरान भी पीयूष की हैवानियत सुनकर रो पड़ीं सोनाली ने कहा, 'मैं भी महिला हूं, एक इंसान हूं। किसी भी इंसान के साथ ऐसा होता है तो देखकर बुरा तो लगता है। इस दुनिया में अबी भी ऐसे लोग है जो किसी के साथ इस तरह की हरकतें कर सकते हैं। लोगों को सावधान रहने की जरूर है खासकर लड़कियों को क्योंकि उनके साथ हत्या के साथ बलात्कार, छेड़छाड़ जैसे कई गंभीर अपराध होते हैं।'
कोई प्यार करने वाला ऐसा कैसे कर सकता है?
सोनाली सिंह ने कहा कि अब तकी सर्विस में उन्होंने कई मर्डर और रेप के केस देखे हैं। लेकिन इस तरह हैवानियत करते हुए किसी को पहली बार देखा है। उन्होंने कहा, 'कोई व्यक्ति किसी के साथ इस प्रकार की हरकतें कैसे सकते हैं, जो कहता है कि 6 महीने से रिलेशन में था, प्यार करता था। कोई प्यार करने वाला ऐसी हरकत नहीं कर सकता है।' सोनाली ने कहा कि उन्हें शव देखकर बहुत गुस्सा आया था कि जिसने भी इसके साथ ऐसा किया है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्होंने कहा, 'मैं अपना गुस्सा किसी और रूप में नहीं, इस तरह दिखाना चाहूंगी कि केस की सही विवेचना करके दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।'
रिपोर्ट- हेमंत
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


