दीया जलाकर लिए थे 7 फेरे; गर्लफ्रेंड की लाश संग हवस मिटाने वाले पीयूष का दावा

Feb 18, 2026 04:44 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share

इंदौर कांड के आरोपी पीयूष ने दावा किया है कि पीड़िता के साथ कमरे में ही चोरी-छिपे सात फेरे ले चुका था। लड़की उस पर सार्वजनिक रूप से शादी करने का दबाव बना रही थी और दूसरी तरफ उसे उसके चरित्र पर शक हो गया था।

इंदौर में एमबीए स्टूडेंट की हत्या के मामले में आरोपी पीयूष धामनोदिया ने पुलिस पूछताछ में नया दावा किया है। धमनोदिया का दावा है कि वह गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके घरवाले इसके लिए तैयार नहीं थे। उसने यह भी दावा किया है कि पीड़िता के साथ कमरे में ही चोरी-छिपे सात फेरे ले चुका था। लड़की उस पर सार्वजनिक रूप से शादी करने का दबाव बना रही थी और दूसरी तरफ उसे उसके चरित्र पर शक हो गया था। इन वजहों से गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी। हत्या के बाद भी वह लाश के साथ रेप करता रहा।

इंदौर में डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के अनुसार मंदसौर निवासी पीयूष की छात्रा से पिछले साल सितंबर में दोस्ती हुई थी। दोनों एक ही कॉलेज से एमबीए कर रहे थे। पीयूष छात्रा से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके परिजन इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। इसके बाद जनवरी में पीयूष ने कमरे पर छात्रा को मंगलसूत्र पहनाया और दीये जलाकर सात फेरे भी लिए थे। लड़की चाहती थी कि वह परिवार से बात करे और सबके सामने उसे स्वीकार करे। पीयूष अभी इसके लिए तैयार नहीं था। आरोपी ने यह भी बताया कि उसे शक था कि वह दूसरे लड़कों से भी ऑनलाइन बातचीत करती थी।

मोबाइल हैक कर पढ़ने लगा निजी चैटिंग

पुलिस जांच में सामने आया कि पीयूष गर्लफ्रेंड पर शक करने लगा था। उसका दावा है कि उसने मोबाइल हैक कर लिया और उसकी निजी चैटिंग पढ़ने लगा। पीयूष का दावा है कि उसने यह देखा था कि उसकी प्रेमिका दूसरे लड़कों से भी डेटिंग ऐप पर बातचीत करती है। इसके बाद ही उसने हत्या की योजना बनाई थी।

हाथ-पैर बांधकर की हत्या

पुलिस के अनुसार 10 फरवरी को आरोपी छात्रा को कमरे पर लेकर गया, जहां दोनों के बीच बातचीत हुई। आरोपी ने वहां जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने मजाक के नाम पर छात्रा के हाथ-पैर बांध दिए और उसके सीने पर बैठकर गला घोंट दिया। छात्रा बच न सके, इसलिए आरोपी ने चाकू से वार भी किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद भी वह लाश के साथ हवस मिटाता रहा।

छात्रा की आत्मा बुलाने के लिए किए टोने-टोटके

टीआई मनीष मिश्रा के अनुसार मोबाइल जब्ती के लिए आरोपी को मुंबई ले जाया जाएगा। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी मुंबई के नाला सोपारा क्षेत्र में छात्रा की आत्मा बुलाने के लिए कथित तौर पर टोने-टोटके करता रहा। उसने यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर छात्रा की फोटो के सामने फूल, खाने का सामान, मिठाई, हल्दी और कुमकुम रखकर धार्मिक क्रियाएं की थीं।

हत्या के बाद आत्महत्या का बनाया था मन

आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद उसने आत्महत्या करने का विचार बनाया था। वह मुंबई में पुल से कूदने की सोच रहा था, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा सका और सच बताने के लिए रुक गया। उसने मुंबई में नौकरी करने की भी योजना बनाई थी और बोर्ड व पर्चों पर लिखे नंबर देखकर कुछ एजेंसियों से संपर्क भी किया था।

रिपोर्ट- हेमंत

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।