पावर वाली गोलियां खाकर हैवान बन गया था इंदौर का पीयूष, गर्लफ्रेंड की जान लेकर भी नहीं रुका
इंदौर में गर्लफ्रेंड की हत्या करके लाश से रेप करने के आरोपी पीयूष धामनोदिया को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया है कि किस तरह सेक्स पावर बढ़ाने की गोलियां खाकर उसने लड़की के जिंदा रहते और फिर हत्या करने के बाद भी घंटों दरिंदगी की।

इंदौर में गर्लफ्रेंड की हत्या करके लाश से रेप करने के आरोपी पीयूष धामनोदिया को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया है कि किस तरह सेक्स पावर बढ़ाने की गोलियां खाकर उसने लड़की के जिंदा रहते और फिर हत्या करने के बाद भी घंटों दरिंदगी की। आरोपी की हैवानियत सुनकर जांच कर रही महिला सब-इंस्पेक्टर तक रो पड़ीं। वहीं, पीयूष अब खुद को बेपरवाह दिखा रहा है। उसके चेहरे पर पश्चाताप का कोई भाव नहीं।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पीयूष ने 10 फरवरी को द्वारकापुरी की अंकल गली में अपने कमरे पर लेकर आया था। वह गर्लफ्रेंड को यह कहकर वहां लाया था कि वेलेंटाइन वीक में कोई खास गिफ्ट देने वाला है। कमरे में आने के बाद पहले उसने उसे मैगी बनाकर खिलाई और फिर अपने साजिशों को अंजाम देने में जुट गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीयूष ने गर्लफ्रेंड से मुलाकात से पहले ही मेडिकल स्टोर से लेकर सेक्स पावर बढ़ाने वाली गोलियां खा ली थीं।
एमबीए स्टूडेंट को मैगी खिलाने के बाद उसने कहा कि अब वह गिफ्ट देना चाहता है इसके लिए आंखों पर पट्टी बांधेगा। गर्लफ्रेंड इसके लिए तैयार हो गई तो उसने बातों में फंसाकर हाथ-पैर भी बांध दिए। इसके बाद उसने अपनी असली मंशा जाहिर की और संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। जब लड़की ने तबीयत खराब होने की बात कहकर इनकार किया तो पीयूष बौखला गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने जबरदस्ती संबंध बनाए और युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसके सीने पर बैठकर गला दबाया, जिससे युवती बेहोश हो गई और उसकी मौत हो गई।
हत्या के बाद भी नहीं रुका, शव के साथ दरिंदगी
सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह रहा कि हत्या के बाद भी आरोपी कमरे से बाहर नहीं निकला। पुलिस के मुताबिक वह करीब ढाई घंटे तक कमरे में मौजूद रहा। इस दौरान उसने बीयर पी और मृत युवती के शव के साथ भी अमानवीय कृत्य करता रहा। आरोपी यह जान चुका था कि युवती की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद उसकी हैवानियत थमी नहीं।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी मूवमेंट
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी का आना-जाना रिकॉर्ड हुआ है। फुटेज में वह युवती के साथ कमरे में प्रवेश करता और वारदात के बाद बैग लेकर बाहर निकलता दिखाई दिया। पुलिस का कहना है कि पूरी वारदात सुनियोजित थी और आरोपी को पहले से अंदेशा था कि मामला गंभीर हो सकता है।
बयान बदल रहा आरोपी, पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी
द्वारकापुरी थाना पुलिस आरोपी पियुष धामनोदिया को तीन दिन की रिमांड पर लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी बार-बार अपने बयान बदल रहा है, लेकिन तकनीकी साक्ष्य और मेडिकल जांच रिपोर्ट से कई अहम तथ्य सामने आ चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने खुद स्वीकार किया कि उसने युवती पर संबंध बनाने का दबाव बनाया और विरोध करने पर हत्या कर दी।
रिपोर्ट- हेमंत

लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप




