चूहे की लीद, कॉकरोच और बिना तारीख वाला खाना; MP के फाइव स्टार होटल की किचन का नाजारा देख उड़े होश

लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर, एएनआई
Follow us on Google News
share

इस्पेक्शन टीम मौके फाइव स्टार होटल के किचन में पहुंची तो ऐसी बहुत सी चीजें मिली जो साफ-सफाई से जुड़े कई नियमों का उल्लंघन कर रही थीं। 

चूहे की लीद, कॉकरोच और बिना तारीख वाला खाना; MP के फाइव स्टार होटल की किचन का नाजारा देख उड़े होश
MP के फाइव स्टार होटल की किचन का नाजारा देख उड़े होश

मध्य प्रदेश के इंदौर के विजय नगर इलाके में एक मशहूर फाइव-स्टार होटल की दो किचन और एक बेकरी को शुक्रवार को जिला प्रशासन और फूड सेफ्टी अधिकारियों की टीम ने सील कर दिया। जांच में फ़ूड सेफ्टी और साफ-सफाई से जुड़े कई नियमों का उल्लंघन पाया गया था। जिला प्रशासन के निर्देशों पर, फ़ूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (FSSAI) और खाद्य विभाग की एक टीम ने गुरुवार रात होटल का इंस्पेक्शन किया था। इस दौरान कई कमियां पाई गई। वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन खाने को एक साथ रखा गया था। इसके अलावा कई ऐसी खाने की चीजें पाईं गईं जो बिना पैकिंग तारीख और बैच नंबर के था।

फूड सेफ्टी ऑफिसर मनीष स्वामी ने कहा, 20 अगस्त को जिला प्रशासन के निर्देशों पर एक टीम बनाई गई थी और टीम ने सयाजी होटल प्राइवेट लिमिटेड का इंस्पेक्शन किया। इस दौरान कई कमियां पाई गईं और मौके से लगभग दस सैंपल भी लिए गए, जिनमें सौंफ, पिस्ता, दही, दो तरह के पनीर और कुछ मसाले शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा, स्टोरेज में लगभग 60 किलो नॉन-वेज खाना मिला, जिस पर पैकिंग की तारीख या बैच नंबर नहीं थे। इससे यह पता लगाना मुश्किल था कि खाना कब तैयार या पैक किया गया।

चूहे और कॉकरोच के भी सबूत

उन्होंने कहा, फाइव-स्टार होटल होने के बावजूद, यह होटल राज्य के फूड लाइसेंस पर चल रहा था, जबकि लागू नियमों के तहत इसके लिए सेंट्रल लाइसेंस की जरूरत होती है। जांच टीम को किचन में चूहे और कॉकरोच होने के सबूत भी मिले। उन्होंने कहा, चूहों के सबूत मिले। चूहों की बीट और गंदगी के साथ-साथ कॉकरोच होने के निशान भी मिले। कुछ मैश किए हुए आलू और टमाटर खाने लायक हालत में नहीं थे, इसलिए उन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

टीम ने होटल के दो मुख्य किचन और एक बेकरी को सील कर दिया, जो होटल के लाइसेंस में शामिल नहीं थी। अधिकारी ने कहा, दो मुख्य किचन और एक बेकरी, जो उनके लाइसेंस में शामिल नहीं थी, उन्हें बंद कर दिया गया है। वहां कुछ सर्विस किचन भी थे, लेकिन चूंकि मुख्य किचन से ही वहां खाना सप्लाई किया जाता है, इसलिए वहां सिर्फ़ खाना दोबारा गर्म करने की सुविधा है। इसलिए, हमने उस तैयारी वाले हिस्से को बंद कर दिया है जहां खाना तैयार किया जाता है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़चूहे, कॉकरोच और बिना तारीख वाला खाना; MP के फाइव स्टार होटल पर ऐक्शन