Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़indore fire in house showroom owner died due to suffocation
इंदौर में 'अखंड ज्योति' से घर में लगी आग, शोरूम मालिक की मौत; पत्नी की हालत गंभीर

इंदौर में 'अखंड ज्योति' से घर में लगी आग, शोरूम मालिक की मौत; पत्नी की हालत गंभीर

संक्षेप:

मध्य प्रदेश के इंदौर में'अखंड ज्योति'से घर में ऐसी आग लगी कि शोरूम मालिक की दम घुटकर मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। इंदौर में तीन मंजिला इमारत में आग लगने के बाद धुएं से कारोबारी का दम घुट गया।

Oct 23, 2025 01:45 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर, भाषा
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के इंदौर में'अखंड ज्योति'से घर में ऐसी आग लगी कि शोरूम मालिक की दम घुटकर मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। इंदौर में तीन मंजिला इमारत में आग लगने के बाद धुएं से कारोबारी का दम घुट गया। लसूड़िया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 5 बजे के आसपास यह घटना घटी। जिस वक्त आग लगी परिवार घर के अंदर सो रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस निरीक्षक नीतू सिंह ने बताया कि इमारत के निचले तलों पर चारपहिया वाहन निर्माता कंपनी का शोरूम है, जबकि तीसरी मंजिल पर बने पेंटहाउस में शोरूम के मालिक प्रवेश अग्रवाल का परिवार रहता है। सिंह ने बताया,'शुरुआती तौर पर पता चला है कि अग्रवाल के घर में बने देवस्थान में अखंड ज्योति वाला दीपक जल रहा था। इस दीपक के कारण उनके घर में आग लगी। धीरे-धीरे पूरे घर में धुआं भर गया और इसमें रहने वाले लोगों का दम घुटने लगा।'

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि अग्निकांड के वक्त अग्रवाल, उनकी पत्नी और दो नाबालिग बेटियां घर में सो रही थीं। उन्होंने बताया, 'इस घटना में शोरूम मालिक प्रवेश अग्रवाल की मौत हो गई है। पहली नजर में लगता है कि उनकी मौत दम घुटने से हुई है। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।' सिंह ने बताया, 'अग्रवाल की बड़ी बेटी एक निजी अस्पताल में भर्ती है और चिकित्सक उसकी हालत पर निगाह रख रहे हैं। उनके परिवार के बाकी दो सदस्य सुरक्षित हैं।' पुलिस निरीक्षक ने बताया कि अग्निकांड की विस्तृत जांच की जा रही है।

अग्निशमन विभाग के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) सुशील कुमार दुबे ने बताया,'अग्निकांड की सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। घर में काफी धुआं भरने से प्रवेश अग्रवाल का दम घुट चुका था। हम जब उनके पास पहुंचे, तो वह हमें बेसुध हालत में मिले। हमें पता चला है कि बेसुध होने से पहले उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को घर से बाहर निकालने की भरसक कोशिश की।'दुबे के मुताबिक, अग्रवाल के पेंटहाउस में धुआं बाहर निकलने का पर्याप्त स्थान नहीं था।

उन्होंने बताया कि अग्निकांड में वाणिज्यिक-सह-आवासीय इमारत की निचली मंजिल पर रखी गाड़ियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अग्रवाल कांग्रेस से जुड़े थे। उनके निधन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ और पार्टी के अन्य नेताओं ने शोक जताया है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|