Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़indore contaminated water row many deaths congress demands 1 crore compensation also formed committee
1 करोड़ देने की मांग, दोषियों पर ऐक्शन; इंदौर पानी कांड पर कांग्रेस ने भी बना दी कमेटी

1 करोड़ देने की मांग, दोषियों पर ऐक्शन; इंदौर पानी कांड पर कांग्रेस ने भी बना दी कमेटी

संक्षेप:

मध्य प्रदेश के कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि इंदौर ने लगातार भाजपा को 9 सांसद, 9 विधायक और नगर निगम दिया है, लेकिन बदले में भाजपा ने पानी में जहर घोल दिया। यहां 13 मौतों पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि भाजपा के अपने मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि केवल 4 मौतें हुई हैं।

Jan 01, 2026 02:23 pm ISTUtkarsh Gaharwar इंदौर, एएनआई
share Share
Follow Us on

इंदौर के भागीरथी इलाके में इस समय चहुंओर दुख-अवसाद का माहौल है। जहरीले पीने के पानी ने अब तक करीब 9 जिंदगियां लील ली हैं। 200 के करीब मरीज अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। हालांकि सरकारी आंकड़ा 9 की जगह 4 मौतें ही बता रहा है। इस बीच एमपी कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव से दोषियों के खिलाफ ऐक्शन और पीड़ित के परिवारजनों को 1 करोड़ मुआवजा देने की मांग की है। यही नहीं, कांग्रेस ने भी एक कमेटी बना दी है जो जहरीले पानी के पीछे छिपे गुनहगारों को सजा दिलवाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मध्य प्रदेश के कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि इंदौर ने लगातार भाजपा को 9 सांसद, 9 विधायक और नगर निगम दिया है, लेकिन बदले में भाजपा ने पानी में जहर घोल दिया। यहां 13 मौतों पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि भाजपा के अपने मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि केवल 4 मौतें हुई हैं। क्या इसका मतलब यह है कि मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मौतों के आंकड़ों को छुपाने की भी है? इसके बजाय, वे सही निर्णय क्यों नहीं लेते? मुख्यमंत्री जिम्मेदार अधिकारियों को सजा क्यों नहीं देना चाहते? उनके खिलाफ और इंदौर के महापौर (मेयर) के खिलाफ भी गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। ये सभी मौतें उनके अहंकार और अधर्म के कारण हो रही हैं।"

जीतू पटवारी ने आगे कहा, "हमने एक समिति बनाई है, जांच जारी है। हम जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। मैं मृतकों के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग करता हूं। मुख्यमंत्री को इस मामले के दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करनी चाहिए और उस मंत्री का इस्तीफा मांगना चाहिए जिसने दुर्व्यवहार किया।"

इससे पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दूषित पानी पीने के कारण लगभग 198 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल कोई भी खतरे में नहीं है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि लोगों की जान बचाई जाए और उन्हें उचित इलाज मिले... अधिकारियों के अनुसार, चार लोगों की मौत हुई है, लेकिन यहां के लोगों का कहना है कि 9 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। हम इस मामले की जांच करेंगे और मुआवजा प्रदान करेंगे।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|