कार में घूमता, किराए पर ऑटो चलवाता, ब्याज पर देता था पैसा; इंदौर का ‘भिखारी’ निकला करोड़पति

Jan 18, 2026 05:05 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share

जब मामला खुला तो पता चला कि ये भिखारी असल में करोड़पति है। खाने-पीने को लेकर रोते-गिड़गिड़ाते भीख मांगने वाले इस कथित भिखारी के पास 3 मकान, 3 ओटे और 1 स्विफ्ट कार है। वह पैसे भी लोगों को ब्याज पर देता है। जानिए क्या है पूरी कहानी।

कार में घूमता, किराए पर ऑटो चलवाता, ब्याज पर देता था पैसा; इंदौर का ‘भिखारी’ निकला करोड़पति

लकड़ी की फिसलने वाली गाड़ी, पीठ पर बैग और हाथ में जूते। इंदौर में सराफा बाजार की गलियों में इस तरह भीख मांगते हुए एक शख्स जहां-तहां दिखाई दे जाता है। उसकी खस्ता हालत देखकर लोगों को दया आती और उसे रुपये दे देते। लेकिन, जब मामला खुला तो पता चला कि ये भिखारी असल में करोड़पति है। खाने-पीने को लेकर रोते-गिड़गिड़ाते भीख मांगने वाले इस कथित भिखारी के पास 3 मकान, 3 ओटे और 1 स्विफ्ट कार है। वह पैसे भी लोगों को ब्याज पर देता है। जानिए क्या है पूरी कहानी।

रोजाना 500-1000 कमाता था

इंदौर के सराफा इलाके में सालों से लाचार बनकर भीख मांगने वाला भिखारी मांगीलाल असल में करोड़ों की संपत्ति का मालिक है। इसका खुलासा महिला एवं बाल विकास विभाग के भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत हुआ है। भीख मांगकर मांगीलाल रोजाना 500 से 1000 रुपये तक कमा रहा था।

3 पक्के मकान और ब्याज पर पैसे देना…

पूछताछ में उसने कबूल किया कि भीख से मिली रकम को वह सराफा क्षेत्र के व्यापारियों को एक दिन और एक सप्ताह की अवधि पर ब्याज पर देता था। रोज ब्याज वसूलने के लिए वह बाकायदा सराफा पहुंचता था, मानो कोई पेशेवर साहूकार हो। रेस्क्यू दल के नोडल अधिकारी दिनेश मिश्रा के अनुसार, मांगीलाल के पास शहर के अलग-अलग इलाकों में तीन पक्के मकान हैं।

भगत सिंह नगर में 16×45 फीट का तीन मंजिला मकान, शिवनगर में 600 स्क्वायर फीट का दूसरा पक्का मकान और अलवास में 10×20 फीट का एक बीएचके मकान उसके नाम दर्ज है। अलवास का मकान उसे शासन ने रेड क्रॉस की मदद से विकलांगता के आधार पर दिया था।

Indore beggar turns out to be a millionaire, driving around in a car and renting auto

3 ऑटो, स्विफ्ट कार से चलता है भिखारी

इतना ही नहीं, मांगीलाल के पास तीन ऑटो हैं, जो किराए पर चलते हैं, और एक डिजायर कार भी है, जिसके लिए उसने ड्राइवर तक नियुक्त कर रखा है। वह अलवास में माता-पिता के साथ रहता है, जबकि उसके दो भाई अलग-अलग रहते हैं।

4500 भिखारियों से छुड़ाई गई भिक्षावृत्ति

जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा ने बताया कि फरवरी 2024 से इंदौर में भिक्षावृत्ति मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। शुरुआती सर्वे में 6500 भिक्षुक सामने आए थे, जिनमें से 4500 की काउंसलिंग कर भिक्षावृत्ति छुड़ाई गई। 1600 भिक्षुकों को उज्जैन के सेवाधाम आश्रम भेजा गया, जबकि 172 बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराया गया। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि भिक्षावृत्ति करने वालों और इसे बढ़ावा देने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्ट- हेमंत

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026, MP Board 10th Result, MP Board 12th Result और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।