
Saanp News: मुरैना में दिखा इंडियन रॉक पायथन, गांव वालों के सामने जिंदा निगल गया मोर
Snake News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अम्बाह तहसील के आदे का पुरा गांव में एक 12 फीट लंबे विशालकाय अजगर ने जिंदा मोर निगल लिया, जिसे देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अम्बाह तहसील के आदे का पुरा गांव में एक भयानक दृश्य देखने को मिला, जब ग्रामीणों ने एक विशालकाय अजगर को जिंदा मोर निगलते देखा। इससे दहशत में आए ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सांप को देखकर सर्प मित्र को बुलाने को कहा।

12 फीट लंबे अजगर को किया काबू
इसके बाद ग्रामीणों ने सर्फ मित्र को अजगर के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र वृजेश सिंह मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सर्प मित्र ने ग्रामीणों के सहयोग से 12 फीट लंबे अजगर को काबू में किया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। सर्प मित्र ने बताया कि यह इंडियन रॉक पायथन है, जो जंगल में शायद ही कभी दिखाई देता है। गांव में इसका आना रहस्यमय है। उन्होंने कहा कि इंडियन रॉक पायथन शिकार को तुरंत झपट्टा मारकर दबोच लेता है।
ग्रामीणों ने पहले पुलिस को किया था कॉल
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होने सबसे डायल 100 पर कॉल कर अजगर के गांव में घुसने और मोर को निगलने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सांप को देखकर रेस्क्यू टीम की जरूरत बताकर लौट गई। इसके बाद ग्रामीणों ने सर्प मित्र वृजेश सिंह को बुलाया। वृजेश सिंह ने बहुत ही कठिनाई से अजगर को पकड़ा। अजगर को पकड़ने के बाद उन्होंने बताया कि यह इंडियन रॉक पायथन है। शिकार को तुरंत झपट्टा मारकर दबोच लेता है। अच्छी बात ये है कि समय रहते पकड़ गया, नहीं तो बहुत नुकसान करता।



