10 रुपये का लालच देकर 2 बहनों को साथ ले गया 53 वर्षीय अधेड़, बंद कमरे में 7 साल की बच्ची से रेप

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गुना
share

जानकारी के मुताबिक, गुना जिले के आरोन इलाके में अधेड़ दस रुपए देने के बहाने दो बहनों को कमरे में ले गया। इसके बाद बड़ी बहन के साथ रेप करके मौके से फरार हो गया। वारदात सामने आई, तो पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

10 रुपये का लालच देकर 2 बहनों को साथ ले गया 53 वर्षीय अधेड़, बंद कमरे में 7 साल की बच्ची से रेप

मध्य प्रदेश के गुना में 53 साल के अधेड़ व्यक्ति ने 7 साल की बच्ची को 10 रुपये का लालच दिया और उसके साथ हैवानियत भरी वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के साथ हुई दरिंदगी पर इलाके में आरोपी के खिलाफ गुस्सा व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक, गुना जिले के आरोन इलाके में अधेड़ दस रुपए देने के बहाने दो बहनों को कमरे में ले गया। इसके बाद बड़ी बहन के साथ रेप करके मौके से फरार हो गया। वारदात सामने आई, तो पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस वारदात के सिलसिले में महिला द्वारा आरोन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला ने बताया कि उसकी 7 वर्षीय नातिन ने इस वारदात का खुलासा किया है। नातिन ने मुझे बताया- वह अपनी छोटी बहन के साथ घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक आदमी दस रुपये देने का लालच देकर अपने साथ ले गया। उसने कमरे में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बच्ची की मां ने बताया, रोज की तरह उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। पास में ही रहने वाला अधेड़ उम्र का शख्स पिछले 2 घंटे से बच्चों के आसपास मौजूद था। इसके बाद उसने बच्ची को 10 रुपये का लालच दिया और घर से कुछ लाने के लिए कहा। जब बच्ची घर के अंदर घुसी और तभी उसने बड़ी बेटी से कहा कि तुम्हें बाहर कोई बुला रहा है। इसके बाद हैवान ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता की मां ने बताया है कि आरोपी पहले से बच्चियों पर बुरी नियत रखता था। आसपास की रहने वाली बच्ची भी कई बार शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन सब नजर अंदाज करते रहे है।

मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। मिली सूचना के आधार पर आरोपी हरनाम पुत्र गोदा रजक, उम्र 53 साल, निवासी ग्राम परासरी, थाना आरोन को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में ASP मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और एसडीओपी राघौगढ दीपा डोडवे के नेतृत्व में आरोन थाना पुलिस ने कार्रवाई की।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।