इंदौर के डिकैथलॉन शोरूम में कपड़े बदल रही महिला ग्राहक को छिपकर घूरता दिखा कर्मचारी, पकड़ते ही…
- चेंजिग के दौरान ताकझाक कर रहे कर्मचारी को महिला ने ऐसा करते पकड़ लिया। इस पर महिला जोर से चिल्लाई तो… पुलिस ने शिकायत दर्ज करके आरोपी को पकड़ लिया है।

मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित डिकैथलॉन शोरूम के कर्मचारी द्वारा चेंजिग रूम में महिला को कपड़े बदलते हुए देखने का मामला सामने आया है। चेंजिग के दौरान ताकझाक कर रहे कर्मचारी को महिला ने ऐसा करते पकड़ लिया। इस पर महिला जोर से चिल्लाई तो युवक भागने लगा और इस दौरान गिर गया।
महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पलासिया पुलिस के अनुसार कल एक महिला ग्राहक डिकैथलॉन शोरूम पर शॉपिंग करने पहुंची थी। इस दौरान पीड़िता ने कपड़े पसंद किए और फिर ट्रायल रूम में ट्राय करने चली गई। तभी शोरूम का सेल्समैन दिव्यांशु महिला को कपड़े बदलते हुए देख रहा था। इस दौरान महिला ने कर्मचारी की हरकत पकड़ ली और शोर मचाया तो वहां भागते वक्त गिर गया।
संयोगितागंज एसीपी तुषारसिंह ने बताया कि आरोपी सेल्समैन दिव्यांशु के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। इस बीच जानकारी सामने आई है कि, पीड़िता पर दबाव बनाने की कोशिश भी हुई कि वो मामला रफा-दफा कर दे। लेकिन, वह नहीं मानी और अपने परिजनों के साथ पलासिया थाना पहुंचकर शिकायत जर्द कराई।
इधर पुलिस मामले में पहले केस दर्ज करने में आनाकानी करते रही रही, लेकिन कुछ देर बाद केस दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसका मोबाइल खंगाला जा रहा है कि पहले उसने कितने बार इस तरह की हरकत की।
रिपोर्ट- हेमंत नागले