छिंदवाड़ा में साले ने जीजा का रस्सी से घोंटा गला, हत्या करके सुनसान इलाके में फेंकी लाश
छिंदवाड़ा के देहात थाना पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा किया है। हत्याकांड के पीछे पारिवारिक विवाद और बहन की प्रताड़ना मुख्य कारण बनकर सामने आया हैं।

छिंदवाड़ा के देहात थाना पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा किया है। हत्याकांड के पीछे पारिवारिक विवाद और बहन की प्रताड़ना मुख्य कारण बनकर सामने आया हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या का आरोपी अपनी बहन के साथ हो रही प्रताड़ना के चलते नाराज था। इस कारण आरोपी ने अपने जीजा की हत्या कर दी।
घटना छिंदवाड़ा देहात थाना क्षेत्र के काराबोह डेम रिंग रोड के पास की है। मृतक की पहचान गोलू उर्फ शरद कुमार बैस निवासी परासिया के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मृतक के साले दिलीप सिसोदिया को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बहन शादी के बाद से लगातार परेशान थी पारिवारिक विवाद लंबे समय से चल रहा था। इसी बात को लेकर उसके मन में गुस्सा बढ़ता गया।
आरोपी ने बताया कि कई बार समझाने के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर जीजा की हत्या की योजना बनाई। इसके बाद उसने रस्सी से गला घोंटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। शव को ठिकाने लगाने के लिए सुनसान इलाके में फेंक दिया, ताकि मामला छिपा रहे। हालांकि थाना देहात पुलिस, साइबर सेल और एफएसएल टीम की संयुक्त जांच में पूरा मामला 24 घंटे के भीतर उजागर हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
देहात थाना प्रभारी जी एस राजपूत ने बताया कि हत्याकांड के पीछे पारिवारिक विवाद और बहन की प्रताड़ना मुख्य कारण बनकर सामने आया हैं,पूछताछ में आरोपी दिलीप सिसोदिया ने बताया कि उसकी बहन को जीजा शरद शादी के बाद से परेशान करता था। जिससे नाराज होकर उसने जीजा की हत्या कर दी।हालांकि थाना देहात पुलिस,साइबर सेल और एफएसएल टीम की संयुक्त जांच में पूरा मामला 24 घंटे के भीतर उजागर हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें

