मामी के प्यार में पागल भांजे का घिनौना कांड, आपत्तिजनक हालत में नानी ने पकड़ा तो कर दिया मर्डर

Feb 17, 2026 08:30 pm ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, सतना
share

एमपी के सतना में रिश्ते शर्मसार हो गए। अपनी सगी मामी के प्यार में पागल युवक ने अपनी नानी की निर्मम हत्या कर दी, क्योंकि उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसे बदनामी का डर था।

मामी के प्यार में पागल भांजे का घिनौना कांड, आपत्तिजनक हालत में नानी ने पकड़ा तो कर दिया मर्डर

मध्य प्रदेश के सतना जिले में अवैध संबंधों के चलते खून के रिश्ते शर्मसार हो गए। यहां रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में युवक अपनी सगी मामी के प्यार में इस कदर पागल हो गया कि उसने पकड़े जाने के डर अपनी नानी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या की वजह बेहद शर्मनाक थी। बुजुर्ग नानी ने अपने नाती और बहू (मामी) को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। बदनामी के डर से दोनों ने मिलकर खौफनाक साजिश रची और तार से गला घोंटकर नानी को हमेशा के लिए खामोश कर दिया।

घटना रामपुर बघेलान थाना अंतर्गत देवमऊ झिरिया टोला की है। 5 फरवरी को 65 वर्षीय रुकमणी शाम करीब 5 बजे घर से निकलीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर उनका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन शाम को गांव के पास सरसों के खेत की मेड़ की झाड़ियों में रुकमणी का शव पड़ा मिला। उनके चेहरे, सिर और गले पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 194 में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

कॉल डिटेल्स और पुलिस की सख्ती से खुली पोल

रामपुर बाघेलान पुलिस और साइबर सेल ने जब जांच शुरू की, तो मोबाइल कॉल डिटेल्स और पूछताछ में शक घर के ही लोगों पर हुआ। पुलिस ने कयामत रावत और उसकी मामी भारती उर्फ कंचन को हिरासत में लिया। जब पुलिस ने सख्ती दिखाई, तो दोनों टूट गए और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि कयामत का अपनी सगी मामी भारती से अवैध संबंध चल रहा था। 5 फरवरी की शाम करीब 4:30 बजे रुकमणी ने दोनों को अवैध संबंध बनाते हुए आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

बदनामी के डर से कर दी हत्या

कयामत को डर था कि नानी यह बात पूरे परिवार और गांव में बता देंगी, जिससे उनकी भारी बदनामी होगी। इसी डर से उसने नानी को रास्ते से हटाने की ठान ली। जब रुकमणी शौच के लिए खेत की तरफ जा रही थीं, तो कयामत ने उनका पीछा किया। मौका पाकर उसने नानी को पकड़कर गिरा दिया। पहले हाथ और अपने कड़े से सिर व चेहरे पर वार किए। जब वह अधमरी हो गईं, तो तार से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छिपा दिया।

पुलिस ने बताया कि कयामत रावत और भारती उर्फ कंचन रावत ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तार और अन्य सबूत बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्ट- जयदेव

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026, MP Board 10th Result, MP Board 12th Result और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।