Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़ias santosh verma questions high court said sc st people cannot become civil judge and ca only become ias ips
हमारा बच्चा IAS-IPS बन सकता है पर; संतोष वर्मा ने अब देश के हाईकोर्ट पर उठाए सवाल

हमारा बच्चा IAS-IPS बन सकता है पर; संतोष वर्मा ने अब देश के हाईकोर्ट पर उठाए सवाल

संक्षेप:

भोपाल के एक कार्यक्रम में बोलते हुए तीसरी दफा IAS संतोष वर्मा ने इस बार हाईकोर्ट पर ही निशाना साध दिया। आरोप लगाते हुए कहा कि SC-ST समुदाय के बच्चों के साथ भेदभाव हो रहा है। कटऑफ मार्क्स तक हमारे बच्चे नहीं पहुंच पा रहे।

Dec 11, 2025 11:15 am ISTUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share Share
Follow Us on

ब्राह्मण बेटी देने वाले बयान से सुर्खियों में आए आईएएस संतोष वर्मा ने अब हाईकोर्ट पर सवाल उठा दिए हैं। भोपाल के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे यानी SC-ST समुदाय के बच्चे आईएएस-आईपीएस बन जाते हैं पर सिविल जज नहीं बन पाते। उन्होंने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि हाईकोर्ट ऐसे बच्चों को सिविल जज नहीं बनने दे रहा है। बता दें कि एक दिन पहले ही आईएएस संतोष वर्मा ने कहा था कि तुम कितने संतोष वर्मा मारोगे,हर घर से संतोष वर्मा निकलेगा। इस बयान के बाद से विवाद और बढ़ गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भोपाल के एक कार्यक्रम में बोलते हुए तीसरी दफा IAS संतोष वर्मा ने इस बार हाईकोर्ट पर ही निशाना साध दिया। आरोप लगाते हुए कहा कि SC-ST समुदाय के बच्चों के साथ भेदभाव हो रहा है। कटऑफ मार्क्स तक हमारे बच्चे नहीं पहुंच पा रहे। अजाक्स के अध्यक्ष संतोष वर्मा ने आगे कहा कि अभी जो एग्जाम हुआ,उसमें हमारे एससी-एसटी के बच्चे सेलेक्ट नहीं हुए। उनको योग्य उम्मीदवार नहीं मिले, लेकिन सिविल जज का कौन सा एग्जाम है जहां हमारा बच्चा(SC-ST) 40-50 फीसदी कटऑफ मार्क्स नहीं ला सकता। आपने उसके लिए 50 पर्सेंट कटऑफ मार्क्स रख दिया।

संतोष वर्मा ने आगे कहा कि आपने तय कर लिया कि 50 पर्सेंट कटऑफ करके छात्र को 49.95 प्रतिशत देना है,50 नहीं देना है। आपने इंटरव्यू में भी तय कर दिया कि 20 की जगह 19 नंबर ही देना है, ऐसे में कौन सिविल जज बना देगा हमारे बच्चों को? ये कौन सा आरक्षण है, कौन सा नियम है? ये कौन कर रहा है? ये हमारा हाईकोर्ट कर रहा है, जिससे न्याय की उम्मीद होती है, बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान के हिसाब से चलने की गारंटी मानते हैं। ये वहीं से हो रहा है।

बता दें कि एक दिन पहले कार्यक्रम में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की तारीफ में आईएएस संतोष वर्मा ने कहा था कि तुम कितने संतोष वर्मा मारोगे हर घर से संतोष वर्मा निकलेगा। इसपर पर सपाक्स की महिला विंग ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर ऐसा है तो हर घर से चंडी निकलेगी जिसे तुम रोक नहीं पाओगे।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|