MP में जिस अस्पताल का लाइसेंस कैंसल; फ्री इलाज का वादा कर मरीज भर्ती किए; जानवरों जैसा सलूक

लाइव हिन्दुस्तान, बुरहानपुर
Follow us on Google News
share

बुरहानपुर में गुड अस्पताल पर गंभीर आरोप लगे हैं। गंभीर खामियों के चलते अस्पताल का लाइसेंस एक माह के लिए कैंसल किया गया था। लेकिन आरोप है कि फ्री इलाज का वादा कर मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।

MP में जिस अस्पताल का लाइसेंस कैंसल; फ्री इलाज का वादा कर मरीज भर्ती किए; जानवरों जैसा सलूक

मध्य प्रदेश में बुरहानपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गुड नामक हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग ने भंयकर खामियों के चलते एक माह के लिए बंद कर दिया था। लाइसेंस अस्थायी रूप से कैंसल कर दिया था और सख्त निर्देश दिए थे कि तब तक मरीजों को भर्ती नहीं किया जाएगा। हालांकि अस्पताल में प्रबंधन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। फ्री इलाज का वादा कर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। तीमारदारों का आरोप है कि मरीजों के साथ जानवरों जैसा सलूक हो रहा है। एक छोटे से कमरे में जमीन में एक साथ कई मरीजों को लेटाकर ड्रिप लगाई जा रही है।

अस्पताल में एडमिट हो रहे मरीजों के परिजनों का आरोप है कि उन्हें पहले मुफ्त इलाज का भरोसा दिया गया, लेकिन बाद में आयुष्मान कार्ड लाने के लिए कहा गया। परिजनों का कहना है कि उन्हें झूठे आश्वासन देकर अस्पताल में भर्ती किया गया।

जमीन पर लेटाकर उपचार, जबरन डिस्चार्ज नहीं कर रहे

खंडवा क्षेत्र से आए मरीजों ने आरोप लगाया कि उन्हें छोटे कमरों में जमीन पर लिटाकर उपचार किया जा रहा है। वहीं 5 जून से भर्ती मरीजों को केवल आईवी लगाकर इलाज किए जाने की शिकायत भी सामने आई है। मरीजों का कहना है कि छुट्टी मांगने पर भी उन्हें कई दिनों तक डिस्चार्ज नहीं किया गया।

छोटी सी बीमारी को गंभीर बता लाखों के बिल

मरीज के परिजन सुमित वारूडे ने आरोप लगाया कि छोटी बीमारी को गंभीर बताकर आयुष्मान योजना के तहत लाखों रुपये के बिल निकाले जा रहे हैं। उनका कहना है कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीजों को गुमराह कर भर्ती किया जा रहा है।

अस्पताल प्रबंधन का क्या कहना है

मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। अस्पताल के डायरेक्टर विनोद सुगंधी का कहना है कि अस्पताल में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और आयुष्मान योजना के तहत नियमों के अनुसार उपचार किया जा रहा है।

सीएमएचओ बोले- जांच के बाद ऐक्शन लेंगे

उधर सीएमएचओ डॉ. राजेंद्र वर्मा ने स्वीकार किया कि अस्पताल का अस्थायी लाइसेंस एक माह के लिए निरस्त किया गया था और मरीज भर्ती नहीं करने के निर्देश भी दिए गए थे। उन्होंने कहा कि यदि आदेशों का पालन नहीं किया गया है तो अस्पताल की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एक तरफ मरीज और परिजन अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, तो दूसरी तरफ अस्पताल संचालक इन आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं। अब सभी की नजर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर टिकी है कि आखिर नियमों की अनदेखी के इन आरोपों की जांच में क्या सच सामने आता है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।