MP में मसीही समाज के सम्मेलन में हिंदू संगठन का हंगामा, धर्मांतरण का आरोप लगा पढ़ी हनुमान चालीसा

Sourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, रतलाम, मध्य प्रदेश
share

इस कार्यक्रम का आयोजन यूनाइटेड क्रिश्चियन काउंसिल रतलाम और रतलाम पास्टर्स फेलोशिप द्वारा कराया जा रहा है, जिसका बैनर भी मौके पर लगा हुआ है। हंगामे के बीच पुलिस अधिकारी एहतियात बरतते हुए सम्मेलन में मौजूद एक-एक शख्स का नाम और पता नोट कर उनकी जानकारी जुटा रहे हैं।

MP में मसीही समाज के सम्मेलन में हिंदू संगठन का हंगामा, धर्मांतरण का आरोप लगा पढ़ी हनुमान चालीसा

मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में एक निजी होटल में आयोजित मसीही (क्रिश्चन) समाज के धार्मिक सम्मेलन के दौरान बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहां बड़ी संख्या में पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हंगामा मचा दिया। इस दौरान मौके पर दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी अजय सारवान भारी पुलिस बल के साथ अजंता टॉकीज होटल में चल रहे इस आध्यात्मिक सम्मेलन में पहुंचे और बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने हॉल के मुख्य गेट को अपने कब्जे में लेकर पहरा लगा दिया, साथ ही किसी भी व्यक्ति के अंदर जाने पर रोक लगा दी। जिसके बाद बजरंग दल के पदाधिकारी हॉल के बाहर परिसर में धरने पर बैठ गए और विरोधस्वरूप उन्होंने वहीं पर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद रहे।

मामले की जानकारी देते हुए बजरंग दल के जिला संयोजक मुकेश व्यास ने बताया कि 'होटल में पिछले 7-8 सालों से इसी प्रकार का कार्य चल रहा है, और आशंका है कि यहां पर क्रिश्चियन कमेटी के लोग हिंदू लोगों को बरगलाकर उनका धर्म परिवर्तन कर रहे हैं। हमने होटल संचालक के खिलाफ भी एफआईआर करने की मांग रखी है।'

विरोध प्रदर्शन के बीच इलाके में फैले तनाव को देखते हुए फिलहाल पुलिस अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों को समझाइश दी जा रही है और मामले की जांच की जा रही है। होटल परिसर के बाहर भी लोगों की भारी भीड़ जमा है, साथ ही स्टेशन रोड थाना पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। पुलिस पता कर रही है कि इस आयोजन के लिए आखिर लोग कहां-कहां से बुलाए गए थे। साथ ही पुलिस इस सम्मेलन में मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बजरंग दल के पदाधिकारी जबरन हॉल के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान पुलिस के साथ उनकी धक्का-मुक्की हो गई, जिसके बाद पुलिस ने बड़ी मुश्किल से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को धक्का देकर बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि वह फिलहाल अंदर मौजूद लोगों की जानकारी जुटा रही है।

यह आयोजन यूनाइटेड क्रिश्चियन काउंसिल रतलाम और रतलाम पास्टर्स फेलोशिप द्वारा कराया जा रहा है, जिसका बैनर भी मौके पर लगा हुआ है। हंगामे के बीच पुलिस अधिकारी एहतियात बरतते हुए सम्मेलन में मौजूद एक-एक शख्स का नाम और पता नोट कर उनकी जानकारी जुटा रहे हैं।

रिपोर्ट- विजेन्द्र यादव

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।