इंदौर में खौफनाक मर्डर! युवक का सिर कुचलकर बेरहमी से मार डाला; सड़क किनारे मिला शव
इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कुंदन नगर स्थित वाइन शॉप के पास अज्ञात बदमाशों ने युवक का सिर कुचलकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अब सड़क के किनारे उसकी लाश मिली है।

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कुंदन नगर स्थित वाइन शॉप के पास अज्ञात बदमाशों ने युवक का सिर कुचलकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। खून से लथपथ हालत में युवक सड़क किनारे पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाइन शॉप पर आए कुछ ग्राहकों ने युवक को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी कृष्ण लालचंदानी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उनके साथ एडीसीपी, एसीपी सहित भारी पुलिस बल भी घटनास्थल पर मौजूद रहा। पुलिस ने मौके को घेरकर जांच शुरू की और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए।
सीसीटीवी की ली जा रही मदद
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश या विवाद से जुड़ा हो सकता है, हालांकि अभी किसी भी एंगल को नकारा नहीं गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
पहचान में जुटी पुलिस, परिजनों का इंतजार
फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगालना शुरू कर दिया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। रहवासियों ने रात में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है।
परिजनों तक पहुंचने की कोशिश
पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उसके कपड़ों, हुलिए और अन्य संकेतों के आधार पर जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में सूचना भेजी गई है ताकि परिजन सामने आ सकें। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही पहचान होगी, हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों तक पहुंचने में तेजी आएगी।
रिपोर्ट -हेमंत
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


