Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Hailstorm in Gwalior, 1000 hectares of wheat crop destroyed - VIDEO
एमपी में आसमान से बरसी आफत, ओले गिरने से 1000 हेक्टेयर गेहूं की फसल हुई बर्बाद- VIDEO

एमपी में आसमान से बरसी आफत, ओले गिरने से 1000 हेक्टेयर गेहूं की फसल हुई बर्बाद- VIDEO

संक्षेप:

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दर्जन से अधिक गांव में भीषण ओलावृष्टि के बाद हर जगह बर्फ से पट गई। इस बर्फबारी से इन गांवों में करीब 1000 हेक्टेयर में खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद होने की खबर सामने आई है।

Feb 03, 2026 06:25 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दर्जन से अधिक गांव में सड़के और खेत बर्फ से पट गए। जमीन पर बिछे ओलो को देखकर ऐसा लग रहा था मानो ग्वालियर नहीं ये कश्मीर है। मूसलाधार ओलावृष्टि से किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। भीषण ओलावृष्टि से इन गांवों में करीब 1000 हेक्टेयर में खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद होने की खबर सामने आई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एमपी के इन गांवों में हुई ओलावृष्टि

ग्वालियर चंबल अंचल में पिछले 5 दिनों से मौसम खराब है। यहां बारिश के साथ-साथ लगातार ओलावृष्टि हो रही है। इसी बीच ग्वालियर के डबरा और भितरवार के एक दर्जन गांवों में भीषण ओलावृष्टि हुई, जिसने किसानों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। यहां जमीन पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। सड़क, खलिहान और घर के आंगन बर्फ से ढंक गए।

बुजुर्ग- जीवन में पहली बार ओलावृष्टि देखी

प्रकृति का कहर किसानों पर कुछ इस कदर टूटा कि किसानों की खेतों में खड़ी फसल फसलें बर्बाद हो गईं। कछूआ गांव में पहुंचे तो यहां भी सड़कों , खलियानों और घरों में ओले बिछे हुए थे। गांव में रहने वाले बुजुर्गों ने कहा- जीवन में पहली बार इस तरीके से ओलावृष्टि देखी है, जिसे देखकर हमें डर लग रहा था और बच्चे तो रो रहे थे।

1000 हेक्टेयर गेहूं की फसल हुई बर्बाद

भीषण ओलावृष्टि से इस गांव में 1000 हेक्टेयर में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। ओलावृष्टि के कारण खेत तालाब में तब्दील हो चुके हैं और फसल पूरी तरह टूट गई है। गेहूं के पौधों से पत्तियां झड़ गई है, सिर्फ डंठल नजर आ रहे है। गांव में कई किसान ऐसे हैं, जिन्होंने 40 बीघा में गेहूं की फसल की थी वह पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। तो कई किसान ऐसे हैं जो 100 बीघा में गेहूं की फसल कर रही थी, लेकिन इस ओलावृष्टि ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है।

ये भी पढ़ें:600-1000% मुनाफा कमा रहीं दवा कंपनियां, ब्रांड के नाम पर वसूली; स्वाति मालीवाल
ये भी पढ़ें:कफ सीरप से हुई मौतों पर स्वास्थ्य मंत्री बोले- सरकार और डॉक्टर जिम्मेदार नहीं

कलेक्टर ने क्या आदेश दिए

जिले के भितरवार क्षेत्र में ओलावृष्टि की सूचना मिलने पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने भी ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा- एसडीएम और रिवेन्यू के समस्त स्टाफ को निर्देश दिए है कि ओला प्रभावित खेतों के सर्वेक्षण का कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए है।

रिपोर्ट- अमित कुमार